क्रिकेट

EXPLAINED: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 से क्यों बाहर हुए उपकप्तान शुभमन गिल? ये है वजह

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग-11 में शुभमन गिल को जगह नहीं दी गई जानिए क्या है वजह?

Image

शुभमन गिल

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए शुभमन गिल
  • उनकी जगह संजू सैमसन को किया प्लेइंग-11 में शामिल
  • गिल की जगह सैमसन करेंगे पारी की शुरुआत

पल्लेकल: श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में शुभमन गिल को जगह नहीं दी गई। उनकी जगह संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया। पहले टी20 में पारी की शुरुआत करते हुए गिल ने 16 गेंद में 34 रन की आतिशी पारी खेली थी। ऐसे में प्रशंसकों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि दूसरे टी20 मुकाबले की प्लेइंग-11 में गिल को क्यों शामिल नहीं किया गया। इसकी क्या वजह है?

गिल के गले की मांसपेशियों में आया खिंचाव

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दूसरे टी20 में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और शुभमन गिल के प्लेइंग-11 से बाहर होने की वजह साझा करते हुए कहा कि उनके गले की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। सुबह उठने के बाद उन्होंने खिंचाव की शिकायत की। इसलिए हमें प्लेइंग-11 में एक बदलाव करना पड़ा।

पहले मैच में टीम इंडिया ने दर्ज की 43 रन से जीत

शनिवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मेजबान टीम 19.2 ओवर में 170 रन बनाकर ढेर हो गई थी और टीम इंडिया ने 43 रन के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऐसे में दूसरे मुकाबले में बारिश की संभावना के बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की फैसला किया है।

ऐसी है दूसरे टी20 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

भारत की प्लेइंग-11:

यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की प्लेइंग-11:

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिन्दु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महेश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article