क्रिकेट

India vs South Africa 3rd ODI Playing 11: द.अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक मैच में ऐसी है भारत की प्लेइंग 11

India vs South Africa Playing 11: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Image

भारत vs द.अफ्रीका

India vs South Africa 3rd ODI Playing 11, Dream 11 prediction: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर खड़ी है। इस सीरीज का आखिरी मैच गुरुवार को खेला जा रहा है। सीरीज का पहला मैच जीतने के बाद भारतीय टीम को दूसरे मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव देखने को मिल सकता है।

भारत और द.अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। हालांकि टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वे केवल 211 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। टीम को सबसे ज्यादा निराश मिडल ऑर्डर ने किया जो कुछ भी कमाल नहीं कर पाया। केवल कप्तान केएल राहुल ने ही अच्छी पारी खेली ऐसे में उसमें बदलाव संभव है।

रजत पाटीदार की हो सकती है एंट्री

भारतीय टीम में डेब्यू का इंतजार कर रहे रजत पाटीदार को मौका मिल सकता है। वे तिलक वर्मा की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं जो कि अभी तक सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। पिछले मैच में रिंकू सिंह ने डेब्यू किया था ऐसे में उन्हें टीम एक और मौका जरूर देना चाहेगी। इसके अलावा गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल को टीम एक मौका प्रदान कर सकती है। वे कुलदीप की जगह आ सकते हैं जिन्हें टेस्ट सीरीज की भी तैयारी करनी है।

भारत की प्लेइंग 11 (India playing 11)

साई सुदर्शन, संजू सैमसन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, मुकेश कुमार।

द.अफ्रीका की प्लेइंग 11 (South Africa playing 11)

रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लिजाद विलियम्स, ब्यूरन हेंड्रिक्स।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article