LIVE

IND Vs SA 3rd ODI Highlights: पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में युवा सितारों के साथ टीम इंडिया ने लहराया जीत का परचम

शेखर झाUpdated Dec 22, 2023, 00:38 IST

IND Vs SA 3rd ODI Highlights: पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में युवा सितारों के साथ टीम इंडिया ने लहराया जीत का परचम
IND Vs SA 3rd ODI Highlights: पांच साल बाद दक्षिण अफ्रीका में युवा सितारों के साथ टीम इंडिया ने लहराया जीत का परचम

Ind Vs SA 3rd ODI, India Vs South Africa Highlights(भारत बनाम साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच स्कोर): टॉनी डी जॉर्जी की शानदार बल्लेबाजी के बाद भी दक्षिण अफ्रीका को भारत से हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया ने मेजबान दक्षिण अफ्रीक को 78 रन से हराया और इसी जीत के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा भी जमा लिया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके घर में पांच साल बाद यानी 2018 के बाद वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। विराट कोहली के बाद केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। वहीं, इससे पहले जनवरी 2022 में केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका से 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी।

पार्ल के बोलैंड पार्क में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए और मेजबान टीम को 297 रन का लक्ष्य दिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को संभाला। संजू ने 114 गेंदों पर 108 रन बनाए। यह उनका वनडे करियर का पहला शतक है। वहीं, तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। डेब्यूटेंट रजत वर्मा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे 22 रन पर आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका के ब्यूरन हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका की टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर ऑलआउट हो गई। टॉनी डी जॉर्जी ने शानदार पारी खेली, लेकिन इसके बाद भी टीम जीत हासिल नहीं कर पाई। जॉर्जी ने 87 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 81 रन बनाए। वही, कप्तान एडेन मार्करम बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 36 रन पर आउट हो गए। भारत के अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

India Vs South Africa 3rd ODI Match Live Score Streaming Watch Here

DEC 22, 2023 00:37 IST

IND Vs SA 3rd ODI LIVE: सैमसन बने प्लेऑफ द मैच

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में संजू सैमसन का जमकर बल्ला चला। उन्होंने शतकीय पारी खेली। वे मैन ऑफ द मैच रहे। सैमसन ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में कुल 120 रन बनाए। वहीं, तीन मैचों में कुल 10 विकेट चटकाने वाले अर्शदीप सिंंह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे।
DEC 22, 2023 00:17 IST

IND Vs SA 3rd ODI LIVE: भारत ने अफ्रीका में 5 साल बाद जीती सीरीज

टीम इंडिया ने मेजबान भारत को 79 रन से हराया और तीन वनडे मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा भी जमा लिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके घर में भारत ने पांच साल बाद यानी 2018 के बाद वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है। विराट कोहली के बाद केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका में वनडे सीरीज जीतने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। वहीं, इससे पहले केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका से 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी।
DEC 22, 2023 00:16 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव मैच: भारत ने दर्ज हासिल की जीत

टीम इंडिया ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 79 रन से हराया और तीन वनडे मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा भी जमा लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए और मेजबान टीम को 297 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका की टीम 26 गेंद शेष रहते हुए ऑलआउट हो गई।
DEC 21, 2023 23:37 IST

IND Vs SA 3rd ODI LIVE: मेजबान टीम को लगा 7वां झटका

भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की टीम को 7वां झटका लगा। डेविड मिलर भी टीम के लिए बड़ी पारी नहीं खेल पाए। मुकेश कुमार ने उनको 10 रन पर आउटकर पवेलियन भेज दिया।
DEC 21, 2023 23:08 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव मैच: सुदर्शन ने लपका शानदार कैच

भारत के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन का शानदार कैच लपका। उनको 21 रन पर वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
DEC 21, 2023 22:53 IST

IND Vs SA 3rd ODI LIVE: जॉर्जी शतक से चूके

दक्षिण अफ्रीका को 29.4 ओवर में 161 रन पर चौथा झटका लगा। एडेन मार्करम के बाद टॉनी डी जॉर्जी आउट हो गए। वे 81 रन पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए।
DEC 21, 2023 22:36 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव मैच: मार्करम नहीं खेल पाए बड़ी पारी

भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 36 रन पर आउट हो गए।
DEC 21, 2023 22:16 IST

IND Vs SA 3rd ODI LIVE: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 के पार

भारत के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 21.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना लिए हैं। टॉनी डी जॉर्जी और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं।
DEC 21, 2023 21:29 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव मैच: मेजबान टीम को पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लगा। रीजा हेंड्रिक्स 19 रन पर आउट हो गए।
DEC 21, 2023 21:06 IST

IND Vs SA 3rd ODI LIVE: मेजबान का स्कोर 20 के पार

भारत के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 3.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए हैं।
DEC 21, 2023 20:47 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव मैच: मैदान पर आए हेंड्रिक्स और जॉजी

भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने दक्षिण अफ्रीका के रीजा हेंड्रिक्स और टोनी डी जॉजी क्रीज पर आ चुके हैं।
DEC 21, 2023 20:18 IST

IND Vs SA 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया ने दिया विशाल लक्ष्य

पार्ल के बोलैंड पार्क में खेलने जा रहे तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाए और मेजबान टीम को 297 रन का लक्ष्य दिया।
DEC 21, 2023 20:10 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव मैच: टीम इंडिया को लगा 7वां झटका

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को 7वां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 14 रन बनाकर आउट हो गए।
DEC 21, 2023 19:48 IST

IND Vs SA 3rd ODI LIVE: सिर्फ 5 ओवर का खेला बचा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का सिर्फ 5 ओवर का खेल बचा है। टीम ने 45 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 245 रन बना लिए हैं।
DEC 21, 2023 19:41 IST

IND Vs SA 3rd ODI LIVE: संजू सैमसन ने जड़ा शतक

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संजू सैमसन का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने 110 गेंदों पर शतक जड़ा।
DEC 21, 2023 18:04 IST

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत लाइव मैच: राहुल नहीं खेल पाए कप्तानी पारी

टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल कप्तानी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 21 रन पर आउट हो गए। टीम इंडिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 102 रन हो गए हैं।
DEC 21, 2023 18:01 IST

IND Vs SA 3rd ODI LIVE: टीम इंडिया का स्कोर हुआ 100 के पार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया ने 100 का स्कोर पार कर लिया है। टीम ने 18.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाए। केएल राहुल और संजू सैमसन क्रीज पर हैं।
DEC 21, 2023 17:25 IST

IND vs SA 3rd ODI LIVE: पावर प्ले हुआ खत्म

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का पावर प्ले खत्म हो चुका है। टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए। संजू सैमसन और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
DEC 21, 2023 17:15 IST

IND vs SA 3rd ODI LIVE: भारत को लगा दूसरा बड़ा झटका

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया एक बार फिर लड़खड़ा गई। टीम को 7.3 ओवर में 49 रन पर दूसरा बड़ा झटका लगा। रजत के बाद साई सुदर्शन भी आउट हो गए।
DEC 21, 2023 17:00 IST

ODI LIVE Cricket Score: संजू सैमसन से उम्मीद

टीम इंडिया से बाहर चल रहे संजू सैमसन क्रीज पर आ चुके हैं। टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में संज सैमसन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।