India vs Scotland U19 Womens T20 World Cup 2025 Live Streaming: अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने सुपर सिक्स में अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को पटखनी देकर खिताबी मुकाबले के लिए एक कदम और आगे बढ़ाया। टीम अपने दूसरे सुपर सिक्स मुकाबले में स्कॉटलैंड के खिलाफ उतरने को तैयार है। भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार गेंदबाजी देखने को मिली थी। टीम ने बांग्लादेश को 64 रन पर ऑलआउट कर दी थी। भारत की वैष्णवी शर्मा ने घातक गेंदबाजी की थी। उन्होंने 4 ओवर में 3.75 की इकोनॉमी से 15 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे। वहीं, लीग मुकाबले की बात करें तो भारतीय महिला टीम को तीन मैच खेलने उतरी और सभी मुकाबलों में जीत मिली। लीग में भारत ने अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से पटखनी दी थी। इसी तरह दूसरे मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 10 विकेट से हराया था और लीग के तीसरे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 60 रन से मात दी।
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और स्कॉटलैंड का मुकाबला कब खेला जाएगा (IND vs SCO U19 Womens T20 World Cup 2025 Match Date)
अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में भारत और स्कॉटलैंड का मुकाबला मंगलवार (28 जनवरी 2025) को खेला जाएगा।
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और स्कॉटलैंड का मुकाबला कहां खेला जाएगा। (IND vs SCO U19 Womens T20 World Cup 2025 Match Venue)
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और स्कॉटलैंड का मुकाबला कुआलालंपुर के बयूमास ओवल स्टेडियम (Bayuemas Oval, Kuala Lumpur) में खेला जाएगा।
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और स्कॉटलैंड का मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (IND vs SCO U19 Womens T20 World Cup 2025 Match Time)
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और स्कॉटलैंड का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और स्कॉटलैंड मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (IND vs SCO U19 Womens T20 World Cup 2025 Match On Tv)
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और स्कॉटलैंड मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स-2 और स्टार स्पोर्ट्स-2 एचडी टीवी चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है।
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और स्कॉटलैंड मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (IND vs SCO U19 Womens T20 World Cup 2025 Match Live Streaming)
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और स्कॉटलैंड मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर की जाएगी।
