क्रिकेट

IND-PAK मैच से पहले फैंस के लिए गुड न्यूज, अब बारिश नहीं बिगाड़ पाएगी खेल

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Oct 12, 2023, 03:43 PM IST

10 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले एसीसी ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल इस महामुकाबले के लिए एक रिजर्व डे की व्यवस्था की गई है। इन दोनों टीम के बीच लीग स्टेज में खेला गया मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

Image

रोहित शर्मा और बाबर आजम (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले गुड न्यूज आई सामने
  • इस महामुकाबले के लिए होगा रिजर्व डे
  • भारत-पाकिस्तान पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था।

एशिया कप में सुपर फोर के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर को सुपर फोर मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। जब लीग स्टेज में दोनों टीम आपस में भिड़ी थी तो यहां के मौसम ने इस महामुकाबले को पूरा नहीं होने दिया था। नतीजा मुकाबला रद्द कर दिया गया और दोनों टीम को 1-1 प्वाइंट से संतोष करना पड़ा था। कोलंबो में होने वाले इस मैच पर भी बारिश का साया है और मैच में रुकावट आ सकती है, लेकिन इससे पहले एशियन क्रिकेट काउंसिल ने इस समस्या का तोड़ निकाल लिया है।

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में होगा रिजर्व डे

दरअसल एसीसी ने जानकारी दी है कि 10 सितंबर को होने वाले इस महामुकाबले के लिए एक रिजर्व डे की व्यवस्था है। इसका मतलब यह हुआ कि यदि बारिश के कारण 10 सितंबर को यह मुकाबला किसी कारण पूरा नहीं होता है तो रिजर्व डे के तहत अगले दिन उसी जगह से मुकाबला दोबारा शुरू होगा और फैंस को भारत-पाकिस्तान मुकाबले की रोमांच को देखने का मौका मिलेगा। हालांकि, रिजर्व डे का यह नियम सुपर फोर के सभी मैच के लिए नहीं है। रिजर्व डे की सुविधा भारत-पाकिस्तान मैच के अलावा एशिया कप फाइनल के लिए रखा गया है, जो 17 सितंबर को खेला जाएगा।

भारत-पाकिस्तान मैच के लिए ही क्यों रखा गया रिजर्व डे

भारत-पाकिस्तान मुकाबले की बात करें तो इसका इंतजार न केवल फैंस को बेसब्री से रहता है, बल्कि ब्रॉडकास्टर के लिए भी इन दोनों टीम के बीच होने वाला मुकाबला किसी लॉटरी से कम नहीं होता है। ऐसे में लीग स्टेज में पहले ही एक बार यह महामुकाबला बारिश की भेंट चढ़ चुका है। ऐसे में न ऑर्गनाइजर और न ही ब्रॉडकास्टर दूसरी बार यह रिस्क लेने के लिए तैयार हैं।

यही कारण है कि इस मुकाबले के लिए रिजर्व डे की व्यवस्था की गई है। इसे आप केवल टिकटों के प्राइस के अंतर से समझ सकते हैं। बाकी टीम के मैच के लिए जिन टिकटों की प्राइस 10-20 डॉलर है वहीं भारत-पाकिस्तान मुकाबले में सबसे कम टिकट 50 डॉलर का है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article