क्रिकेट

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच कहां खेला जाएगा?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Oct 4, 2023, 05:06 PM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 के खेले जाने वाले महामुकाबले का लुत्फ आप, कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं। प्रस्तुत है इस मैच से जुड़ी सटीक और पूरी जानकारी।

Image

भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप 2023, लाइव स्ट्रीमिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • आज भारत पाकिस्तान के बीच एशिया कप में होगी भिड़ंत
  • जानिए इस मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं आप
  • जानिए इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का कहां उठा सकते हैं लुत्फ

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में भिड़ंत होने जा रही है। पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों को दो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच भिड़ंत का बड़ी बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में अब उनके इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। यहां जानिए इस मैच को कब, कहां और कैसे देखें।

चार साल लंबे अंतराल के बाद वनडे फॉर्मेट में एशिया की दो दिग्गज टीमों का आमना सामना होने जा रहा है। ऐसे में इस मैच की अहमियत और बढ़ जाती है। जानिए इस मैच का लुत्फ आप, कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप कहां देख सकते हैं?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच कब खेला जाएगा? (India vs Pakistan Asia Cup Match Date)

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला 02 सितंबर, 2023 (शनिवार) को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच कहां खेला जाएगा? (India vs Pakistan Asia Cup Match Venue)

टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 50 ओवर एशिया कप का ग्रुप ए का दूसरा मुकाबला पल्लेकेल में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा इंडिया-पाकिस्तान एशिया कप का महामुकाबला? (India vs Pakistan Asia Cup Match Timing)

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के ग्रुप ए का दूसरा लीग मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 02:30 बजे होगा।

भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (India vs Pakistan Asia Cup 2023 Live Telecast On TV)

भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में खेला जाने वाले लीग दौर का मुकाबला आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs Pakistan Asia Cup Match Online Live Streaming)

भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article