IND vs PAK Head To Head: टी20 वर्ल्ड कप में आज यानी रविवार को यूं तो 3 मैच होने हैं, लेकिन पूरी दुनिया की नजर केवल एक और एक मुकाबले भारत-पाकिस्तान पर टिकी है। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा जो श्रीलंका के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो भारत ने जहां यूएसए को 29 रन से जबकि नामीबिया को 93 रन से हराया है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ 3 विकेट और फिर यूएसए के खिलाफ 32 रन से जीत दर्ज की है। दोनों टीमों का यह तीसरा मुकाबला है। एक और जीत सुपर-8 में उनकी जगह सुनिश्चित कर देगा। फिलहाल सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ग्रुप ए में चार अंकों और +3.050 के नेट रन रेट (NRR) के साथ शीर्ष पर है, वहीं पाकिस्तान भी चार अंकों और +0.932 के नेट रन रेट (NRR) के साथ दूसरे स्थान पर है।
पिछले 5 मुकाबलों में किसका पलड़ा भारी (IND vs PAK Last Five Match)
पिछले 5 टी20 मुकाबलों की बात करें तो सूर्यकुमार की बात सच नजर आती है कि अब दोनों टीमों के बीच कोई राइवलरी बची नहीं है। पिछले सभी 5 मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की है। 5 में से 3 मुकाबला सूर्या की कप्तानी में भारत ने हालिया एशिया कप में जबकि बाकी दो मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप में जीता था।
हेड टू हेड में कैसा है रिकॉर्ड (Head To Head IND vs PAK)
टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो अब तक दोनों टीमें 8 बार एक दूसरे से भिड़ी हैं। 8 मे से 7 बार बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी है और केवल एक बार पाकिस्तान जीत हासिल करने में सफल रहा है। 2021 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस मुकाबले को छोड़ दें तो हर बार पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। ओवरऑल इस फॉर्मेट की बात करें तो दोनों टीमें अब तक 16 बार एक दूसरे के खिलाफ उतर चुकी है। यहां भी मामला एकतरफा रहा है। 16 में से 13 मैच में टीम इंडिया ने बाजी मारी है जबकि केवल 3 मुकाबला पाकिस्तान के हिस्से आया है।
भारत-पाकिस्तान की टीम (India vs Pakistan Squad)
भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा,वरूण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।
भारत और पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन (IND vs PAK Playing XI Prediction)
भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)- इशान किशन, संजू सैमसन (अभिषेक शर्मा अगर फिट हों), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन (Pakistan Playing XI)- सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान तारिक।
