क्रिकेट

IND vs NZ Match Timing Today: आज कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला? जानें हर जानकारी

IND vs NZ Match Timing Today, India vs New Zealand ICC Champions Trophy 2025 Match Kitne Baje Shuru Hoga: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक और रोमांचक मैच का आयोजन किया जाने वाला है। दुबई में खेले जाने वाले मैच को लेकर सभी फैंस उत्साहित हैं।भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 2:30 बजे से शुरू होगा।

Image

विराट कोहली केन विलियमसन (फोटो- AP/BCCI)

IND vs NZ Match Timing Today: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जा रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रूप स्टेज अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। इसके आखिरी मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की टक्कर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (India vs New Zealand) से होने वाली है। मैच का आयोजन एक बार फिर से दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International cricket stadium) में किया जा रहा है। ये मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल (ICC Champions Trophy 2025 Semi Final) के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इसका विजेता ग्रूप ए में टॉप पर रहेगा और दूसरे ग्रूप की सेकंड पोजिशन की टीम से उनकी टक्कर होने वाली है। इस मैच में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड की टीम में पांच खब्बू बल्लेबाजों की मौजूदगी और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी को पिंडली में हुई हल्की परेशानी के कारण भारतीय टीम प्रबंधन रविवार को चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच में इस अनुभवी तेज गेंदबाज को आराम देकर अर्शदीप सिंह को उतार सकता है ।शुक्रवार को अभ्यास सत्र को संकेत माने तो पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप इस मैच में शमी की जगह खेल सकते हैं । उन्होंने गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल के साथ काफी अभ्यास किया और 13 ओवर डाले । शमी ने छोटे रनअप के साथ सिर्फ छह सात ओवर फेंके। वहीं न्यूजीलैंड की टीम में भी बदलाव देखें जा सकते हैं।

भारत की वनडे टीम (India ODI Squad for ICC Champions Trophy 2025)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रवींद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम (New Zealand ODI Squad For ICC Champions trophy 2025)

मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा (India vs New Zealand ICC Champions Trophy 2025 Match Date)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मुकाबला रविवार (2 मार्च 2025) को खेला जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा (India vs New Zealand Match Time)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 2:30 बजे से शुरू होगा।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले को आप टीवी पर कहां देख सकते हैं (IND vs NZ ICC Champions Trophy 2025 Match On TV)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। हिंदी अंग्रेजी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में प्रसारण किया जा रहा है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (IND vs NZ Champions Trophy 2025 Match Live Streaming)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खास मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर देख सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article