क्रिकेट

IND-W vs NZ-W Dream11 Prediction: भारत और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

IND-W vs NZ-W Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs New Zealand 3rd ODI Match Playing X1: भारतीय महिला टीम और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला मंगलवार (29 अक्टूबर 2024) को खेला जाएग। सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

IND-W vs NZ-W Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs New Zealand 3rd ODI Match Playing X1: भारतीय महिला टीम और न्यूजीलैंड महिला टीम के बीच मंगलवार को निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबले मेजबान टीम भारत और मेहमान टीम न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो वाली स्थिति है। दोनों टीमों की तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है। दोनों ही टीमें नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी और जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 59 रन से शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल की थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने शानदार वापसी की और मुकाबले में टीम इंडिया को 76 रन से पटखनी देकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। अब दोनों टीमों की नजर सीरीज के तीसरे मुकाबले में जीत पर है और सीरीज पर कब्जा जमाने की कोशिश रहेगी।

IND-W vs NZ-W Match, भारत और न्यूजीलैंड

दिनांक: 29 सितंबर 2024

समय: 1:30 AM

मैदान: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

भारत और न्यूजीलैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: यास्तिका भाटिया।

बल्लेबाज: स्मृति मंधाना, ब्रुक हॉलिडे, शेफाली वर्मा।

ऑलराउंडर: सूजी बेट्स, सोफिया डिवाइन, दीप्ति शर्मा, हरमरनप्रीत कौर।

गेंदबाज: राधा यादव, जेस केर, ईडन कार्सन।

भारत और न्यूजीलैंड कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: दीप्ति शर्मा।

उप-कप्तान: सूजी बेट्स।

भारतीय महिला का स्क्वॉड (India Womens Squads)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, तेजल हसब्निस, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल।

न्यूजीलैंड महिला का स्क्वॉड (New Zealand Womens Squads)

सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, लॉरेन डाउन, इजी गेज (विकेट कीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, पोली इंग्लिस (विकेट कीपर), फ्रैन जोनास, जेस केर, अमेलिया केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहू

(*Disclaimer: टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article