क्रिकेट

IND vs NZ, Wellington Weather: तीसरे टी20 में कैसा रहेगा वेलिंगटन का मौसम, बारिश के संभावनाओं के बीच क्या है गुड न्यूज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कोशिश जहां सीरीज जीतने पर होगी तो वहीं न्यूजीलैंड के पास आखिरी मौका है। इस मुकाबले से पहले चलिए जानते हैं कि यहां का मौसम कैसा रहेगा?

Image

भारत-न्यूजीलैंड (साभार-X)

IND vs NZ, Wellington Weather: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरुआती दो मुकाबला क्राइस्टचर्च में होने के बाद अब कारवां वेलिंगटन पहुंच चुका है। तीसरा टी20 मुकाबला हेनरी स्टेडियम वेलिंगटन में खेला जाना है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। 2-0 से आगे चल रही टीम इंडिया की कोशिश जहां सीरीज में कब्जा जमाने की होगी तो वहीं इसमें बने रहने के लिए न्यूजीलैंड के पास वापसी का आखिरी मौका होगा। भारत ने पहले मुकाबले में 226 रन का रिकॉर्ड चेज हासिल किया था जबकि आखिरी ओवर तक चले दूसरे मुकाबले में तिलक वर्मा, नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी की तिकड़ी के दम पर भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी।

क्राइस्टचर्च से अलग है वेलिंगटन की पिच

क्राइस्टचर्च में जहां खूब रन थे वहीं वेलिंगटन की पिच बिल्कुल अलग है। छोटी बाउंड्री के बावजूद यहां हाई-स्कोरिंग मैच होने की संभावना कम है। इस मैदान पर जो आखिरी मुकाबला हुआ था वहां साउथ अफ्रीका ने 164 रन के स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। हालांकि, इसी वेन्यू पर 216 का स्कोर भी टीम ने चेज किया है।

न्यूजीलैंड के लिए लकी नहीं रहा वेलिंगटन

पिछला मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं। वहीं इस मैदान पर न्यूजीलैंड के आंकड़े टीम इंडिया को और भरोसा देती है। साल 2020 से खेले गए 7 मैच में केवल दो में न्यूजीलैंड टीम इस मैदान पर जीत पाई है। न्यूजीलैंड के लिए निराशाजनक खबर यह है कि उसके तेज गेंदबाज चल नहीं रहे हैं। इस बीच मैट हेनरी भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं, वहीं लॉकी फर्ग्यूसन तीसरे मैच का हिस्सा नहीं हैं।

कैसा रहेगा वेलिंगटन का मौसम

मैच की पूर्व संध्या पर वेलिंगटन में 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली हैं। मैच के दिन हवा की रफ्तार में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है, लेकिन इसका असर फिर भी देखने को मिल सकता है। बारिश की बात करें तो मंगलवार को इसका अनुमान जताया गयी है, लेकिन स्थानीय समयनुसार रात 8 बजे मैच शुरू होने से पहले मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान की बात करें तो दिन में लगभग 15–16°C तापमान रहने की उम्मीज है जो रात में घट कर करीब 10–12°C हो जाएगा।

भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन-

भारत की प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नमन धीर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन-फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेट कीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article