टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Highlights: लव गिल की हरकतों पर फूटा Scout OP का गुस्सा, मनीष ने Mahhi Vij को झाड़ा

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल के बीच का ड्रामा खत्म नहीं हो रहा है, जिस वजह से स्काउट का गुस्सा फूटता है। इसके अलावा मनीष गोयल भी भड़कते हैं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के बीते वीकेंड का वार में काफी सारा ड्रामा हुआ, जिसका असर अब तक घरवालों पर दिखाई दे रहा है। स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर बात हुई। होस्ट रोहित शेट्टी स्टेज पर स्काउट ओपी (Scout OP) की गर्लफ्रेंड काशवी को लेकर आए, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए। काशवी ने शो में स्काउट और लव दोनों की बैंड बजाई। वहीं, वीकेंड का वार के बाद काशवी की बातों का असर स्काउट ओपी और लव गिल दोनों पर नजर आया। सोमवार के एपिसोड की शुरुआत वहीं से हुई, जहां वीकेंड का वार खत्म हुआ था। लव गिल और स्काउट की हालत काफी खराब दिखी। सुबोध उनियाल ने नहीं मांगी Daler Mehndi से माफी, उत्तराखंड के मंत्री ने कहा, 'गलत खबरें फैला रहे...'

    लव और स्काउट को संभालते दिखे कंटेस्टेंट्स

    बिग बॉस 20 के सोमवार के एपिसोड में कंटेस्टेंट्स लव गिल और स्काउट ओपी के समझाते हुए नजर आए। लव सदमे में थे। लव के साथ पहले आम्रपाली दुबे बैठीं और फिर माही विज ने लव गिल को समझाया। दूसरी तरफ स्काउट को यंग, कनिका मान, गुल्लू और अरिश्फा समझाते हैं। इस मौके पर हर कोई अपनी अपनी राय रखता है। इसके बाद यंग स्काउट को अकेले में समझाते हैं। वह स्काउट को बताते हैं कि कैसे स्काउट पूरी तरह लव गिल के आगे पीछे हो गया था। इस मौके पर स्काउट रोने लगते हैं और तब यंग उसे संभालते हैं। इस वक्त तक लव गिल बाहर बैंच पर बुत बनी बैठी होती हैं। Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा अपडेट, 28 अक्टूबर तक बढ़ी 4 आरोपियों की पुलिस हिरासत

      लव को सफाई देगा स्काउट

      शो में आगे दिखाया गया कि लव गिल को मेडिकल रूम में ले जाया जाता है और स्काउट बाकी लोगों के साथ अपना वक्त बिताते हैं, लेकिन इन सबके बीच कनिका मान और गुल्लू भी अकेले में इस पूरे ड्रामे पर अपनी राय रखते हैं और बताते हैं कि कैसे लव इस पूरे सीन में अकेली पड़ गई हैं। देर रात गुल्लू की मस्ती काफी अच्छी लगती है। अगले दिन माही मनीष को चाय का बर्तन धोने के लिए कहती हैं, तो मनीष कर देते हैं, लेकिन वह माही को सुना भी देते हैं। दूसरी तरफ लव स्काउट से बाथरूम एरिया में बात करती हैं और उसे सारी गलती का कसूरवार बताती हैं। लव स्काउट पर इमेज खराब करने का आरोप लगाती हैं। यंग ये सब सुनता है।

      लव पर फूटा स्काउट का गुस्सा

      स्काउट लव को काफी समझाते हैं, लेकिन वह वो बात लेकर बैठी रहती हैं, जब स्काउट ने लव का नाम घास पर लिखा था। इसके बाद बाहर गार्डन में भी लव स्काउट से बात करती हैं और फिर रात को भी लव स्काउट से बात करने के लिए बोलती हैं। इस मौके पर स्काउट का गुस्सा फट पड़ता है और उसे टॉपिक बंद करने के लिए कहता है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article