क्रिकेट

LIVE क्रिकेट स्कोर, भारत बनाम न्यूजीलैंड 1st ODI: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत को दिया बल्लेबाजी का न्यौता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 06:54 AM IST

IND vs NZ 1st ODI Live Score, India vs New Zealand ODI Live Cricket Score Online (भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर): आज भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। पहले मुकाबले के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

Image

भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्कोर

IND vs NZ 1st ODI Live Score, India vs New Zealand ODI Live Cricket Score (भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर): भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच शुक्रवार तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। एक तरफ जहां युवा खिलाड़ियों से सजी शिखर धवन की कप्तानी वाली भारतीय टीम है वहीं दूसरी तरफ केन विलियमसन की कमान वाली बलशाली न्यूजीलैंड की टीम। वनडे से पहले खेली गई तीन मैच की वनडे सीरीज बारिश से प्रभावित रही और अंत में 1-0 के अंतर से टीम इंडिया के नाम रही। ऐसे में भारतीय टीम की नजर टी20 के बाद वनडे सीरीज भी अपने नाम करने पर होगी। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।

ऐसी रही है दोनों के बीच भिड़ंत

भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 110 वनडे मैच खेले गए हैं। दोनों के बीच भिड़ंत में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है और उसने 55 मैच जीते हैं। वहीं न्‍यूजीलैंड की टीम ने 49 मैचों में जीत हासिल की है। 5 वनडे का कोई परिणाम नहीं निकल सका वहीं एक मुकाबला टाई रहा है। अगर न्यूजीलैंड की धरती पर दोनों के बीच खेले गए मुकाबलों पर नजर डालें तो पता चलता है कि घरेलू सरजमीं पर भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की तूती बोलती रही है। दोनों के बीच खेले गए 39 मुकाबलों में 25 में न्यूजीलैंड और 14 में टीम इंडिया विजयी रही है।

भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्‍लेइंग 11 - शिखर धवन (कप्‍तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर,उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11 - केन विलियमसन (कप्‍तान), डेवोन कॉनवे, फिन एलेन, टॉम लाथम (विकेटकीपर) डेरिल मिचेल, ग्‍लेन फिलिप्‍स, मिचेल सैंटनर, एडम मिलने, मैट हेनरी, टिम साउदी, लॉकी फॉर्ग्‍यूसन।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article