क्रिकेट

IND vs IRE 2nd T20I Playing XI: दूसरे टी20 में ऐसा है है टीम इंडिया और आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन

3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को डबलिन के द विलेज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहला मुकाबला जीत कर 1-0 की बढ़त ले चुकी टीम इंडिया की नजर सीरीज जीतने पर होगी।

Image

भारत और आयरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन (टाइम्सनाउ डिजिटल)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा मुकाबला आज
  • सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी है टीम इंडिया
  • ऐसी हो सकती है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

IND vs IRE 2nd T20I Playing 11, Dream11 Team Prediction: भारत और आयरलैंड के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला डबलिन के द विलेज क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बारिश से बाधित पहले मैच में डकवर्थ लुईस से जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया की कोशिश सीरीज अपने नाम करने की होगी। आयरलैंड की टीम आज तक भारत के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर पाई है और पहले मुकाबले में उसके प्रदर्शन को देखकर यह आसान भी नहीं लगता है।

बल्लेबाजों का टेस्ट है बाकी

पहले टी20 मुकाबले की बात करें तो भारतीय गेदबाजों खास तौर से जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी की। दोनों करीब एक साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे थे और कहीं से ऐसा नहीं लगा कि वह इतने लंबे वक्त बाद गेंदबाजी कर रहे हैं। दोनों ने 2-2 विकेट चटकाए। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी में रवि बिश्नोई ने भी प्रभावित किया और 2 विकेट झटके, लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया की बल्लेबाजी का टेस्ट नहीं हो पाया।

बारिश होने तक टीम इंडिया केवल 6.5 ओवर ही गेंदबाजी कर पाई थी, जिसमें यशस्वी और गायकवाड़ की बल्लेबाजी देखने को मिली। बाकी बचे दो मुकाबलों में टीम इंडिया की बल्लेबाजी का टेस्ट होना बाकी है। रिंकू सिंह सहित वेस्टइंडीज दौरे पर असफल संजू को बल्लेबाजी में दम दिखाना होगा।

आयरलैंड टीम का प्रदर्शन

कर्टिस कैंफर और बैरी मकार्थी को छोड़कर आयरलैंड का कोई भी बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया। दूसरे मुकाबले में आयरलैंड के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग और लॉर्कन टकर और हैरी टैक्टर जैसे खिलाड़ियों से उम्मीद होगी। बात गेंदबाजी की करें तो क्रेग यंग ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेकर टीम इंडिया की मुश्किलें कुछ देर के लिए तो बढ़ा ही दी थी। ऐसे में उन्हें संभल कर खेलना होगा।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन (Team India Playing XI )

पहला मुकाबले में बारिश के कारण बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, जबकि गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। ऐसे में टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतर सकती है।

टीम इंडिया प्लेइंग इलेवन- रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन (Ireland Playing XI )

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन-पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बलबर्नी, लार्कन टकर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंफर,जॉर्ज डॉकरेल,मार्क अडेर, क्रेग यंग, बैरी मैक्कार्थी, जोश लिटिल, बेन व्हाइट।
TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article