बिजनेस

सोने का भाव आज का 31 अगस्त 2026: आज क्या है ताजा रेट, जानें 24K, 22K, 18K से लेकर 10 कैरेट के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 31 August 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का ताजा भाव क्या है (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 31 August 2026 : अमेरिका-ईरान में चल रहे संघर्ष के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उठापटक जारी है। दो दिन बंद रहने के बाद आज बाजार ओपन हो रहा है। उससे पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.63% लुढ़कर यानी 2596 रुपये गिरावट के साथ 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। यह पिछले कारोबारी दिन 1,58,996 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,506.40 डॉलर प्रति औंस है। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आगे आप कैरेट के हिसाब से सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 31 अगस्त 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम भाव
24 कैरेट सोना₹1,56,850
22 कैरेट सोना₹1,43,779
20 कैरेट सोना₹1,30,708
18 कैरेट सोना₹1,17,638
16 कैरेट सोना₹1,04,567
14 कैरेट सोना₹91,496
12 कैरेट सोना₹78,425
10 कैरेट सोना₹65,354

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹158390₹145200₹118830
मुंबई₹158240₹145050₹118680
कोलकाता₹158240₹145050₹118680
चेन्नई₹158240₹145050₹122750
पटना₹158290₹145100₹118730
लखनऊ₹158390₹145200₹118830
मेरठ₹158390₹145200₹118830
कानपुर₹158390₹145200₹118830
अयोध्या₹158390₹145200₹118830
गाजियाबाद₹158390₹145200₹118830
नोएडा₹158390₹145200₹118830
गुरुग्राम₹158390₹145200₹118830
चंडीगढ़₹158390₹145200₹118830
जयपुर₹158390₹145200₹118830
लुधियाना₹158390₹145200₹118830
गुवाहाटी₹158240₹145050₹118680
इंदौर₹158290₹145100₹118730
अहमदाबाद₹158290₹145100₹118730
वडोदरा₹158290₹145100₹118730
सूरत₹158290₹145100₹118730
पुणे₹158240₹145050₹118680
नागपुर₹158240₹145050₹118680
नासिक₹158270₹145080₹118710
बैंगलोर₹158240₹145050₹118680
भुवनेश्वर₹158240₹145050₹118680
रायपुर₹158240₹145050₹118680
हैदराबाद₹158240₹145050₹118680

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और कारोबारियों की मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,300 रुपये सस्ता होकर 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें सभी कर शामिल हैं। इससे एक दिन पहले गुरुवार को सोने का भाव 1,65,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत कुल 4,700 रुपये यानी करीब 3 प्रतिशत तक घट चुकी है। इससे पहले 25 अगस्त को सोना 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,599.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता रहा।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

एमसीएक्स पर सोने के वायदा भाव में लगातार चौथे कारोबारी सत्र गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख केविन वार्श के जैक्सन होल संगोष्ठी में भाषण से पहले निवेशक सतर्क नजर आए। पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 856 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत गिरकर 1,58,140 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट का भाव 942 रुपये यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,59,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क के कॉमेक्स में दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 28.49 डॉलर यानी करीब 1 प्रतिशत घटकर 4,635.51 डॉलर प्रति औंस रहा।

एक्सपर्ट्स ने बताई सोने में गिरावट की वजह

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, पिछले कुछ हफ्तों की तेजी के बाद अमेरिकी डॉलर के 99.15 के स्तर से ऊपर मजबूत होने और कारोबारियों की लगातार मुनाफावसूली से सोने पर दबाव बढ़ा। कीमती धातुओं की तस्करी बढ़ने के बीच सीमा शुल्क में कटौती की खबरों ने भी घरेलू सर्राफा बाजार को प्रभावित किया। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने कहा कि बढ़ती तस्करी के बीच सीमा शुल्क में कटौती की अटकलों से घरेलू सोने की कीमतों पर दबाव आया। इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतों के बीच अंतर भी बढ़ा।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि निवेशक जैक्सन होल संगोष्ठी में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वार्श के भाषण का इंतजार कर रहे थे। ऊंचे बॉन्ड प्रतिफल के बीच बाजार की नजर उनके महंगाई और मौद्रिक नीति संबंधी रुख पर थी। अगर उनका रुख उम्मीद से कम सख्त रहता है तो डॉलर पर दबाव आ सकता है।

मडरेक्स के विश्लेषक अक्षत सिद्धांत के अनुसार, जुलाई में अमेरिका की व्यक्तिगत उपभोग व्यय (PCE) मुद्रास्फीति के अनुमान से अधिक रहने के बाद घरेलू बाजार में कारोबारियों ने मुनाफावसूली की। इसके चलते एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में गिरावट आई। हालांकि, अमेरिका की राजकोषीय स्थिति को लेकर चिंता ने सोने को कुछ सहारा दिया और गिरावट सीमित रही।

मानव मोदी ने कहा कि निवेशक लगातार बनी हुई महंगाई, ऊंचे बॉन्ड प्रतिफल और वैश्विक तनाव के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। नए सिरे से बढ़े वैश्विक तनाव ने भी निवेशकों को सतर्क रुख अपनाने के लिए मजबूर किया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article