IND vs ENG 2nd Test Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2-6 जुलाई के बीच एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जाएगा। पहला मुकाबला 5 विकेट से जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है और इस मुकाबले में टीम इंडिया की कोशिश सीरीज में वापसी करने पर होगी। पहले मुकाबले में खराब फील्डिंग और दूसरे छोर पर बुमराह को अन्य गेंदबाजों से साथ न मिलने के कारण टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।
हालांकि, दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है और कप्तान गिल की मानें तो पिच देखने के बाद ही अंतिम ग्यारह पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि, प्रैक्टिस सेशन को ध्यान में रखते हुए नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर के प्लेइंग इलेवन में खेलने की प्रबल संभावना है। इंग्लैंड ने पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है जिसमें जोफ्रा आर्चर का न होने टीम इंडिया के लिए एक राहत की खबर है। अगर आप इस दूसरे मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब होगा इंग्लैंड बनाम भारत के बीच दूसरा टेस्ट (IND vs ENG 2nd Test Match Date)भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2-6 जुलाई के बीच खेला जाएगा।
कहां होगा इंग्लैंड बनाम भारत के बीच दूसरा टेस्ट (IND vs ENG 2nd Test Match Venue)
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जाएगा।कितने बजे शुरू होगा इंग्लैंड बनाम भारत के बीच दूसरा टेस्ट (IND vs ENG 2nd Test Match Timing)
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले दोपहर 3 बजे होगा।टीवी पर कहां देखें इंग्लैंड बनाम भारत के बीच दूसरा टेस्ट (IND vs ENG 2nd Test Match On Tv)
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।कहां देखें इंग्लैंड बनाम भारत के बीच दूसरा टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs ENG 2nd Test Match Live Streaming)
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देख सकते हैं।फ्री में कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs ENG 2nd Test Match Live On Free)
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की फ्री में डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकता है।भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन-
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन- जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।
