क्रिकेट

IND vs ENG 1st ODI Dream11 Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम

IND vs ENG 1st ODI Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs England Match Playing XI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज (06 फरवरी 2025) को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। इस मुकाबले के आगाज से पहले यहां देखें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम।

Photo : Times Now Digital

IND vs ENG 1st ODI Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs England Match Playing XI: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया एक और रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार है। इस बार टीम सूर्यकुमार यादव नहीं, बल्कि रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरेगी। भारत और इंग्लैंड टीम के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज पहला मुकाबला आज (6 फरवरी 2025) खेला जाएगा। यह मुकाबला नागपुर के विदर्भ विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी अहम है। भारतीय टीम वनडे फॉर्मेट में 7 अगस्त 2024 के बाद खेलने उतरेगी। तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए दुबई रवाना हो जाएगी। इस लिहाज से यह मुकाबला मेजबान टीम के लिए अहम है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा सहित विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल सहित कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहने वाली है।

भारत और इंग्लैंड हेड टू हेड (IND vs ENG 1st ODI Head To Head)

आंकड़ों के हिसाब से वनडे फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच कुल 107 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया को 58 मैचों में जीत मिली है, जबकि इंग्लैंड की टीम को 44 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 3 मैचों का परिणाम नहीं निकला और दो मैच टाई रहा। भारतीय टीम को घरेलू मैदान पर 34 मैचों में, अवे वेन्यू पर 18 और न्यूट्रल वेन्य पर 6 मैचों में जीत मिली है। वहीं, इंग्लैंड की टीम को घरेलू मैदान पर 23 मैचों में जीत, अवे वेन्यू पर 17 मैचों में और न्यूट्रल वेन्यू पर 4 मैचों में जीत मिली है।

भारत की प्लेइंग इलेवन (IND Plyaing11 Today Match)

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन (ENG Plyaing11 Today Match)

जोस बटलर (कप्तान), बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

IND vs ENG 1st ODI Match, भारत और इंग्लैंड

दिनांक: 06 फरवरी 2025

समय: 1:30 PM

मैदान: विदर्भ विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर

भारत और इंग्लैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी (IND vs ENG 1st ODI Match Dream11 Team-1)

विकेटकीपर: जोस बटलर, ऋषभ पंत।

बल्लेबाज: जो रूट, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल।

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या।

गेंदबाज: मोहम्मद शमी, ब्रायडन कार्स, वरुण चक्रवर्ती।

भारत और इंग्लैंड कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: हार्दिक पंड्या।

उप-कप्तान: जो रूट।

भारत और इंग्लैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी (IND vs ENG 1st ODI Match Dream11 Team-2)

विकेटकीपर: जोस बटलर, ऋषभ पंत।

बल्लेबाज: जो रूट, रोहित शर्मा, विराट कोहली।

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या।

गेंदबाज: मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, ब्रायडन कार्स, अर्शदीप सिंह।

भारत और इंग्लैंड कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: रवींद्र जडेजा।

उप-कप्तान: हार्दिक पंड्या।

भारत और इंग्लैंड ड्रीम-11 भविष्यवाणी (IND vs ENG 1st ODI Match Dream11 Team-3)

विकेटकीपर: जोस बटलर।

बल्लेबाज: विराट कोहली, जो रूट, बेन डकेट, यशस्वी जायसवाल।

ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, हार्दिक पंड्या।

गेंदबाज: ब्रायडन कार्स, वरुण चक्रवर्ती।

भारत और इंग्लैंड कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: ब्रायडन कार्स।

उप-कप्तान: वरुण चक्रवर्ती।

भारत का स्क्वॉड (India Squad)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, यशस्वी जयसवाल, वरुण चक्रवर्ती, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर

इंग्लैंड का स्कॉड (England Squad)

फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, साकिब महमूद, जेमी स्मिथ, जोफ्रा आर्चर।

(*Disclaimer: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे मुकाबले की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article