India vs Bangladesh U19 Womens T20 World Cup 2025 Live Streaming: अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 का रोमांच जारी है। क्रिकेट के महाकुंभ में आज (26 जनवरी 2025) भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है, क्योंकि लीग मुकाबले के बाद अब सुपर सिक्स मुकाबले की शुरुआत होने जा रही है। वहीं, लीग मुकाबले की बात करें तो भारतीय महिला टीम ने तीन मैच खेलने उतरी और सभी मुकाबलों में जीत मिली। लीग में भारत ने अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से पटखनी दी थी। इसी तरह दूसरे मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 10 विकेट से हराया था और लीग के तीसरे मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 60 रन से मात दी।
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश का मुकाबला कब खेला जाएगा (IND vs BAN U19 Womens T20 World Cup 2025 Match Date)
अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश का मुकाबला रविवार (26 जनवरी 2025) को खेला जाएगा।
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश का मुकाबला कहां खेला जाएगा। (IND vs BAN U19 Womens T20 World Cup 2025 Match Venue)
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश का मुकाबला कुआलालंपुर के बयूमास ओवल स्टेडियम (Bayuemas Oval, Kuala Lumpur) में खेला जाएगा।
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश का मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (IND vs BAN U19 Womens T20 World Cup 2025 Match Time)
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (IND vs BAN U19 Womens T20 World Cup 2025 Match On Tv)
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स-2 और स्टार स्पोर्ट्स-2 एचडी टीवी चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है।
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (IND vs BAN U19 Womens T20 World Cup 2025 Match Live Streaming)
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर की जाएगी।
