क्रिकेट

IND vs BAN Date, Time, Live Stream: भारत-बांग्लादेश विश्व कप 2023 मैच की पिच रिपोर्ट, मौसम, प्लेइंग-XI, लाइव स्ट्रीमिंग, सब कुछ यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Oct 19, 2023, 12:30 PM IST

India vs Bangladesh (IND vs BAN) World Cup 2023 Match Live Streaming, Telecast, Date, Weather, Playing 11, Pitch Report in Hindi: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में भारत अपना चौथा मैच खेलने के लिए तैयार है। इस बार सामने होगी बांग्लादेश की टीम, आइए जानते हैं कि इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देखें, कैसी होगी पिच रिपोर्ट, पुणे का मौसम कैसा होगा और कैसी हैं भारत और बांग्लादेश दोनों टीमें, इस मैच से जुड़ा सब कुछ यहां पर जानें।

Image

भारत-बांग्लादेश विश्व कप मैच के बारे में सभी जानकारियां

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे विश्व कप 2023
  • भारत अपने चौथे मुकाबले के लिए तैयार
  • बांग्लादेश से होगी टीम इंडिया की टक्कर

IND vs BAN World Cup 2023 Schedule, Playing 11, Live Streaming, Date, Time, Pitch Report: टीम इंडिया आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में अपना चौथा मुकाबला खेलने के लिए कमर कस चुकी है। भारत ने अपने पहले तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज करके विजयी हैट्रिक लगाई है। अब उसकी भिड़ंत बांग्लादेश से होनी है, यानी लगातार तीसरी टक्कर एशियाई टीम से होगी, इससे पहले भारत ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रूप में दो एशियाई टीमों को मात दी है और अब तीसरी एशियाई टीम बांग्लादेश क्रिकेट टीम से मुकाबले की बारी है।

भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक वनडे विश्व कप इतिहास में 4 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन चार मैचों में भारत ने 3 मैच जीते हैं जबकि एक मुकाबला बांग्लादेश ने भी जीता है। वहीं वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास की बात करें तो अब तक भारत और बांग्लादेश के बीच 40 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 31 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश ने 8 मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। आइए अब जानते हैं इस बार वनडे विश्व कप 2023 में होने वाले भारत-बांग्लादेश मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां।

भारत-बांग्लादेश वनडे वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला कब खेला जाएगा? (IND vs BAN ICC World Cup 2023 Match Date)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला गुरुवार (19 अक्टूबर 2023) को खेला जाएगा।

भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला किस मैदान पर होगा? (IND vs BAN World Cup 2023 Match Venue)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम और टीम इंडिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत-बांग्लादेश मुकाबला किस समय शुरू होगा? (India vs Bangladesh World Cup 2023 Match Timing)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में होने वाला भारत-बांग्लादेश मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू होगा।

टीम इंडिया और बांग्लादेश की विश्व कप टक्कर का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं? (Where to watch IND vs BAN World Cup 2023 Match on TV)

बांग्लादेश-भारत विश्व कप 2023 मुकाबले का टीवी पर सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर एसडी-एचडी दोनों फॉर्मेट में लाइव देख सकेंगे।

बांग्लादेश और भारत के बीच होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where to watch India vs Bangladesh Match Live Streaming)

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मुफ्त में देख सकेंगे।

विश्व कप 2023 में भारत-बांग्लादेश मैच की पिच रिपोर्ट (India vs Bangladesh Match Pitch Report)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच होने वाला विश्व कप 2023 का मैच पुण के एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। ये इस टूर्नामेंट में पुणे का पहला मुकाबला होगा। यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद मानी जाती रही है। पिछले पांच में से तीन मुकाबलों में यहां पर पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने तीन सौ से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है। आखिरी बार इस मैदान पर 9 महीने पहले कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया था। भारत और बांग्लादेश के बल्लेबाज यहां के मैदान पर रनों की बारिश कर सकते हैं।

पुणे के मौसम की ताजा रिपोर्ट (Weather Forecast of Pune)

भारत-बांग्लादेश मैच पुणे में खेला जाना है और फैंस को निश्चिंत रहना चाहिए कि वो मैच का बेफिक्र होकर लुत्फ उठा पाएंगे, दरअसल, अनुमान के मुताबिक गुरुवार को पुणे में बारिश के कोई आसार नहीं है और यहां दिन में अच्छी धूप खिली रहेगी।

भारत और बांग्लादेश की विश्व कप टीमें

भारत की टीम: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन।

बांग्लादेश की टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, महेदी हसन, तास्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शरीफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हसन शंटो, तौहीद हृदय।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

चेस ओलंपियाड के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने किए रूम शेयर, जेब से पैसे खर्च करने पड़े, अब FIDE ने परेशान टीमों को भुगतान का आश्वासन दिया

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

राफिन्हा की हैट्रिक से बार्सिलोना ने लगातार 7वीं जीत से रचा नया इतिहास, मैनचेस्टर युनाइटेड को ब्राइटन के खिलाफ मिली शर्मनाक हार

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

एशियन गेम्स शुरू होने से दो दिन पहले आज ही शुरू हो जाएगा भारत का अभियान, टेकबॉल से होगी शुरुआत, जानिए क्या है ये खेल

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

Chess Olympiad: साल के सबसे बड़े शतरंज टूर्नामेंट में भारत ने थाईलैंड को 3-1 से हराकर शुरुआत की, महिलाओं ने भी डोमिनिकन रिपब्लिक को 4-0 से हराया

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे

साइबर क्राइम जांच एजेंसी के समन को चुनौती देने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान लाहौर हाई कोर्ट पहुंचे