
IND vs BAN LIVE क्रिकेट स्कोर, World Cup 2023: कोहली का 'विराट' शतक, भारत ने बांग्लादेश को हराकर जड़ा जीत का चौका
IND vs BAN Live Cricket Score, India vs Bangladesh World Cup 2023 Live Score Online (भारत बनाम बांग्लादेश विश्व कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): विराट कोहली की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को 7 रन से हराया। टीम की यह लगातार चौथी जीत है। इसी जीत के साथ भारत 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे पर है। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए और भारत को 257 रन का लक्ष्य दिया। बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन तंजीद हसन और लिट्टन दास के आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई। लिट्टन दास ने 82 गेंदों पर 7 चौके की मदद से सबसे ज्यादा 66 रन बनाए, जबकि तंजीद हसन ने 43 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। वहीं, महमूदुल्लाह अर्धशतक से चूक गए। वे 46 रन पर आउट हो गए। भारत के रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्म्द सिराज ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया ने 51 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। विराट कोहली ने शतक जड़ा। उन्होंने 97 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 103 रन बनाए। यह उनका 48वां शतक है। वहीं, शुभमन गिल अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 55 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 53 रन बनाए। रोहित शर्मा अर्धशतक से महज दो रन दूर रह गए। वे 48 रन पर आउट हो गए। बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए।