IND vs BAN World Cup 2023 Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (भारत बनाम बांग्लादेश वर्ल्ड कप मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): वनडे वर्ल्ड कप के 17वें मुकाबले में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम बांग्लादेश को मात देकर जीत का चौका जड़ने के इरादे से उतरेगी। वहीं, बांग्लादेश की टीम हार पर रोक लगाने की कोशिश में उतरेगी। भारत की टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है, जबकि बांग्लादेश की टीम 2 अंक के साथ 7वें नंबर पर है।
भारत और बांग्लादेश के बीच विश्व कप का मैच कब खेला जाएगा? (India vs Bangladesh World Cup Match Date)
भारत और बांग्लादेश के बीच विश्व कप का मुकाबला 19 अक्टूबर, 2023 (गुरुवार) को खेला जाएगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा? (India vs Bangladesh World Cup Match Venue)
भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे वर्ल्ड कप मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत और बांग्लादेश के बीच विश्व कप का मुकाबला? (India vs Bangladesh World Cup Match Timing)
भारत और बांग्लादेश के बीच विश्व कप 2023 का मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 01:30 बजे होगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले विश्व कप के लीग मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (India vs Bangladesh World Cup 2023 Live Telecast On TV)
भारत और बांग्लादेश के बीच विश्व कप 2023 में खेले जाने वाले लीग दौर के मुकाबले को आप स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर देख सकते हैं।
भारत और बांग्लादेश के बीच विश्व कप के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs Bangladesh World Cup Match Online Live Streaming)
भारत और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिजनी हॉट-स्टार ऐप पर देख सकते हैं।
