क्रिकेट

IND vs AUS Test, ODI Series 2023 Schedule: जानिए भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज का पूरा कार्यक्रम

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 2, 2023, 04:03 PM IST

India vs Australia (IND vs AUS) Test, ODI Series 2023 Schedule, Match Date, Time, Squad, Live Streaming: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया 9 फरवरी से 13 मार्च के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैच की सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया के पास लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने का मौका है।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट का शेड्यूल

Photo : Twitter

India vs Australia (IND vs AUS) Test, ODI Series 2023 Schedule, Match Date, Time: व्हाइट बॉल क्रिकेट में धमाल मचाने के बाद टीम इंडिया अब टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो-दो हाथ करने के लिए तैयार है। इस साल टीम इंडिया ने वनडे और टी20 मैच में धमाकेदार शुरुआत की है।

पहले श्रीलंका के खिलाफ टी20 और वनडे के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी टीम इंडिया ने वनडे में क्लीन स्वीप और टी20 सीरीज अपने नाम किया। लेकिन अब बारी है असली क्रिकेट यानी टेस्ट की, जहां टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। ऑस्ट्रेलिया इस दौरे पर चार टेस्ट मैच के अलावा 3 वनडे मैच की सीरीज खेलेगी।

4 मैच की होगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy 9 फरवरी से 13 मार्च)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी से 13 फरवरी के बीच नागपुर में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 17-21 फरवरी के बीच दिल्ली में, तीसरा टेस्ट 1 मार्च से 5 मार्च के बीच धर्मशाला में और चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च से 13 मार्च के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा।

India vs Australia Test Schedule(Border Gavaskar trophy schedule)

पहला टेस्ट, 9-13 फरवरी- विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर

दूसरा टेस्ट- 17-21 फरवरी- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

तीसरा टेस्ट- 1-5 मार्च -हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला

चौथा टेस्ट - 9-13 मार्च -नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

टेस्ट सीरीज के अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम इस दौरे पर 3 मैच की वनडे सीरीज भी खेलेगी, जिसकी शुरुआत 17 मार्च से हो जाएगी। 2023 का साल वर्ल्ड कप वाला साल है। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सीरीज टीम इंडिया के लिए अपनी कमियों को पूरा कर खुद के लिए परफैक्ट प्लेइंग इलेवन तलाशने का एक बेहतरीन मौका होगा। वनडे सीरीज की बात करें तो इस साल टीम इंडिया ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड को हराकर बेहतरीन शुरुआत की है। टीम की कोशिश होगी कि वह इस प्रदर्शन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जारी रखे।

India vs Australia ODI Schedule

पहला वनडे- 17 मार्च- वानखड़े स्टेडियम, मुंबई

दूसरा वनडे- 19 मार्च- विशाखापत्तनम

तीसरा वनडे- 22 मार्च- एमए चिदंबरम स्टेडियम, पुणे

सभी टेस्ट मुकाबले भारतीय समयनुसार सुबह 9.30 बजे, जबकि वनडे दोपहर 2 बजे शुरू होंगे।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!