क्रिकेट

IND vs AUS 3rd ODI Live Score Streaming: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच का सीधा लाइव क्रिकेट स्कोर प्रसारण, यहां देखें

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 27, 2023, 03:24 PM IST

Summary: India vs Australia, IND vs AUS 3rd ODI Live Score Streaming Online & Telecast on Hotstar Live (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत से ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के लिए महत्वपूर्ण है। इस रोमांचक मुकाबले को कैसे और कहां देख सकते हैं यहां मिलेगी पूरी जानकारी...

Image

IND vs AUS 3rd ODI Live Score Streaming: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया आज के मैच का सीधा लाइव क्रिकेट स्कोर प्रसारण, यहां देखें

IND vs AUS 3rd ODI Live Score Streaming (भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मचों की सीरीज पर भारत ने कब्जा जमा लिया है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 27 सितंबर को शुरू हो चुका हे। यह मुकाबला भारत से ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि तीन वनडे मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया जीत का खाता तक नहीं खोल पाएगी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने अच्छी शुरुआत की है। इस मुकाबले में भारत के नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित अन्य सभी सीनियर्स खिलाड़ियों की वापसी हुई है। इस मुकाबले को घर बैठे कैसे और कहां देख सकते हैं। इससे संबंधित हर जानकारी आपको यहां मिल जाएगी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच कब खेला जाएगा? (India vs Australia 3rd ODI Match Date)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 सितंबर 2023 (बुधवार) को खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच कहां खेला जाएगा? (India vs Australia 3rd ODI Match Venue)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मुकाबला? (India vs Australia 3rd ODI Match Timing)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी दोपहर 1:00 बजे होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (India vs Australia 3rd ODI Live Telecast On TV)

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे मुकाबले में को आप स्पोर्ट्स-18 1 और स्पोर्ट्स-18 1 HD चैनल पर देख सकते हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs Australia 3rd ODI Match Online Live Streaming)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे को आप जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article