IND vs AUS 3rd ODI Pitch Report, Weather: भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां पर जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Sep 27, 2023, 12:19 PM IST

Ind vs Aus 3rd ODI Pitch Report SCA Stadium and Rajkot weather forecast Today: आज (27 September 2023) भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है और अब विश्व कप से पहले क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा राजकोट का मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे मुकाबला आज
  • टीम इंडिया सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहेगी
  • राजकोट के एससीए स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

IND (India) vs AUS (Australia) 3rd ODI Pitch Report SCA Stadium, Rajkot Weather Forecast Today: भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच आज तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबलों में भारत ने जीत दर्ज की थी। इसी के साथ भारत के पास सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त है। यानी आज टीम इंडिया विश्व कप 2023 से पहले अपनी अंतिम वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से ग्राउंड पर उतरेगी। ये मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से राजकोट में खेला जाएगा।

IND vs AUS 3rd ODI Pitch Report

भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे पिच रिपोर्ट

End of Feed