IND vs AUS Head to Head: भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का रोमांच शुरू होने वाला है। इस टूर्नामेंट के आगाज होने से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम बुधवार यानी 27 सितंबर को आखिरी बार आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के बीच वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज पर टीम इंडिया ने कब्जा कर लिया है। अब टीम की नजर क्लीन स्वीप पर है। वहीं, ऑेस्ट्रेलिया की टीम नई रणनीति के साथ आखिरी मुकाबले में उतरेगी और सीरीज में हार के अंतर को कम करना चाहेंगे।
राजकोट में भारत का पलड़ा भारी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। इस मैदान पर दोनों टीमें तीन साल बार खेलने उतरेंगी। इस मुकाबले से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 जनवरी 2020 को राजकोट में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 36 रन से जीत मिली थी। टीम इंडिया एक बार फिर राजकोट में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने की तैयारी के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं, 1980 से अभी तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 148 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारत को 56 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 82 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 10 मैच बेनतीजा रहा है।
सीनियर्स खिलाड़ियों की होगी वापसी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मैचों में केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया उतरी थी। अब सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी नियमित कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित अन्य सीनियर खिलाड़ी वापसी करेंगे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में अर्धशतक और दूसरी पारी में शतकीय पारी खेलने वाले युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को आराम दिया जा सकता है। इसके अलावा शार्दुल ठाकुर को भी आराम दिया जा सकता है। वहीं, क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्षर पटेल तीसरे वनडे के लिए टीम के साथ जुड़ने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं। वे वर्तमान में बेंग्लुरू के एनसीए में रिहैब से गुजर रहे हैं।
