क्रिकेट

IND vs AUS 2nd T20 Playing 11: दूसरे टी20 मुकाबले में ऐसी है भारत और ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 26, 2023, 06:37 PM IST

India vs Australia, IND vs AUS 2nd ODI Dream11 Team Prediction, Playing 11 Today Match Fantasy cricket tips: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की ऐसी प्लेइंग-11 हो सकती है।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया लाइव स्ट्रीमिंग।

Photo : Times Now Digital

India vs Australia 2nd T20 Playing 11 Dream 11 today match: वर्ल्ड कप 2023 में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार फॉर्म में है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मुकाबले की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया फिर से जीत दोहराने के इरादे से उतरेगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम नई रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी और टीम इंडिया के विजयी अभियान को रोकने की पूरी कोशिश में रहेगी। हालांकि, भारत ने सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराया था। टीम इंडिया 5 टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।

टीम इंडिया में बदलाव की संभावना

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया में दो से तीन बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पहले मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ खाता नहीं खोल पाए थे। हालांकि, वे टीम में बने रहेंगे। वहीं, तिलक वर्मा और रवि बिश्नोई को टीम से बाहर जाना पड़ सकता है। तिलक वर्मा ने पहले मैच में सिर्फ 12 रन बनाए थे, जबकि रवि बिश्नोई टीम के लिए महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 13.50 की इकोनॉमी से सबसे ज्यादा 54 रन दिए और एक विकेट भी चटकाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम में बदलाव की संभावना न के बराबर दिख रही है। टीम ने पहले मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ अच्छी शुरुआत की थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग-11: यशस्वी जयसवाल, रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11: स्टीव स्मिथ, मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), सीन एबॉट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, तनवीर सांघा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article