क्रिकेट

IND vs SA, 2nd Test Match Timing: गुवाहाटी में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट आज से शुरू, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs SA 2nd Test Match Time (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच) Aaj ka Match Kitne Baje Shuru Hoga: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक टेस्ट मैच आज से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं कितने बजे शुरू होगा मैच?

IND vs SA 2nd Test Guwahati Match Timing

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टेस्ट मैच कितने बजे होगा शुरू

IND vs SA 2nd Test Match Time (भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट मैच):भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक टेस्ट मैच आज से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलकाता में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को लो स्कोरिंग मुकाबले में 30 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम चौथी पारी में जीत के लिए 124 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी थी और 93 रन पर ढेर हो गई। ऐसे में गुवाहाटी में शनिवार से शुरू होने वाला दूसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया और कोच गौतम गंभीर के लिए आन बान और शान का सवाल बन गया है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की एक नए टेस्ट वेन्यू पर खेले जाने वाले मुकाबले पर नजर रहेगी। इस मैच के समय में भी बदलाव किया गया है। मैच में चायकाल,लंच से पहले होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कितने बजे होगा टॉस और कितने बजे शुरू होगा मैच?

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक इतिहास में 45 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें टक्कर कांटे की रही है। दक्षिण अफ्रीका ने 19 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया को मात दी है, जबकि भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 16 टेस्ट मैचों में हराया है। वहीं, 10 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे। मौजूदा सीरीज भारतीय जमीन पर होने जा रही है। भारत में इन दोनों टीमों के बीच आज तक 20 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें 11 मुकाबले मेजबान टीम इंडिया ने जीते हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय सनजमीं पर 6 टेस्ट मैच जीतने में सफल रही है। जबकि तीन मैच ड्रॉ रहे।

कब खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट (IND vs SA 2nd Test Match Date)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर, शनिवार से खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट (IND vs SA 2nd Test Match Venue)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट पर्थ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट (IND vs SA 2nd Test Match Timing)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट भारतीय समयनुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस 8.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट (IND vs SA 2nd Test Match On Tv)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

कहां देखें भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs SA 2nd Test Match Live Streaming)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर देखी जा सकती है।

दूसरे टेस्ट के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड:

भारतीय टीम:

ऋषभ पंत(कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साइ सुदर्शन, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, अक्षर पटेल, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।

दक्षिण अफ्रीकी टीम:

तेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन माक्ररम, डेवाल्ड ब्रेविस, जुबैर हमजा, टोनी डि जोर्जी, कोर्बिन बोश, वियान मूल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, सेनुरान मुथुस्वामी , कैगिसो रबाडा, साइमन हार्मर, रियान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरेन।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर। क्रिकेट (Sports News) ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat Sports से।

लेटेस्ट न्यूज

नवीन चौहान
नवीन चौहान Author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article