क्रिकेट

IND vs PAK: अभिषेक या बुमराह नहीं अख्तर ने बताया भारत के दो मैच विनर खिलाड़ी का नाम

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान की टीम भिड़ने वाली है। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत के दो मैच विनर खिलाड़ी का नाम बताया है। हैरानी की बात यह है कि इसमें अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह का नाम नहीं है।

Shoaib Akhtar

शोएब अख्तर (साभार-X)

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होना है। रिकॉर्ड भले ही भारत के पक्ष में हो, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच कभी भी आसान नहीं होता है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा की वापसी टीम इंडिया की जीत की संभावना को और भी मजबूत करेगी। अभिषेक के अलाना जसप्रीत बुमराह भी टीम इंडिया की मजबूत कड़ी में से एक हैं। अगर ये दो खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन करें तो पाकिस्तान के खिलाफ भारत को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व स्टार गेंदबाज ऐसा नहीं सोचते। शोएब अख्तर की बात करें तो उनकी नजर में अभिषेक और बुमराह नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर हैं।

मैच से पहले क्या बोले शोएब अख्तर

मैच से ठीक पहले एक कार्यक्रम में बोलते हुए शोएब अख्तर ने कहा कि अगर टीम इंडिया को मुकाबला जीतना है तो इन दो खिलाड़ियों पर निर्भर करेगा। उन्होंने एक नाम तो हार्दिक का लिया, लेकिन दूसरा नाम कुलदीप यादव का है जो अब तक प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। कोलंबो पिच की स्थिति को देखकर उनका खेलना तय माना जा रहा है। कुलदीप को अर्शदीप सिंह की जगह लाया जा सकता है।

पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक और कुलदीप

अख्तर हवा में बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ ये दो खिलाड़ी अलग ही लेवल पर खेलते हैं। हार्दिक की बात करें तो वह पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। पाक के खिलाफ उन्होंने 15 विकेट चटकाए हैं। दूसरी तरफ कुलदीप यादव की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ 11 मैच में वह 18 विकेट चटका चुके हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो 3 मैच में कुलदीप ने 9.87 की औसत से 8 विकेट चटकाए हैं और उनका बेस्ट स्पेल 30 रन देकर 4 विकेट है। कुलदीप को लेकर पाकिस्तानी टीम की डर की बात करें तो एक कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाया था कि हम अब तक कुलदीप का तोड़ नहीं निकाल चुके हैं। ऐसे में आज के मुकाबले में अगर टीम इंडिया को उस्मान तारिक से खतरा है तो पाकिस्तान को कुलदीप से बचकर खेलना होगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब... और देखें

End of Article