क्रिकेट

Champions Trophy 2025 Final: फाइनल के लिए दुबई पहुंचते ही मिचेल सेंटनर ने भरी हुंकार, कहा भारत से भिड़ंत के लिए हैं तैयार

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया से दो-दो हाथ करने के लिए दुबई पहुंच गई है। टीम के कप्तान ने खिताबी मुकाबले से पहले जीत के लिए हुंकार भरी है।

Image

मिचेल सेंटनर

Photo : AP

दुबई: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने गुरुवार को स्वीकार किया कि दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में धीमी पिच से भारत अच्छी तरह परिचित है लेकिन साथ ही कहा कि उनकी टीम चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में ‘चुनौती’ के लिए तैयार है। न्यूजीलैंड की टीम नौ मार्च को भारत के खिलाफ होने वाले फाइनल के लिए बृहस्पतिवार को शाम को यहां पहुंची।

भारतीय टीम को दुबई की पिच का ज्ञान

सेंटनर ने दुबई पहुंचने के बाद कहा,'उन्होंने अपने सभी मैच दुबई में खेले हैं और वे उस सतह को जानते हैं। बेशक, पिच कुछ हद तक तय करेगी कि हम कैसे खेलना चाहते हैं। यह लाहौर में मिली पिच से थोड़ी धीमी हो सकती है। लेकिन हम संघर्ष के लिए तैयार हैं।'हालांकि सेंटनर ने कहा कि न्यूजीलैंड ग्रुप चरण के दौरान भारत के खिलाफ यहां खेलने के अपने अनुभव से कुछ सांत्वना ले सकता है।

लीग मैच में भारत ने दी थी न्यूजीलैंड को 44 रन से मात

ग्रुप ए के मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया था जो महज औपचारिकता का मुकाबला था। सेंटनर ने कहा,'हम एक अच्छी टीम के खिलाफ खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि हम उनके खिलाफ पिछले मुकाबले की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। हम थोड़ी लय में हैं। उम्मीद है कि यह जारी रहेगा।' न्यूजीलैंड को अपने आखिरी ग्रुप मैच, सेमीफाइनल और फाइनल के लिए थोड़े समय में ही पाकिस्तान और दुबई के बीच यात्राएं करनी पड़ी लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर सेंटनर ने कहा कि टीम ने पिछले कुछ दिनों में व्यस्त कार्यक्रम के साथ तालमेल बिठा लिया है।

यात्रा है टीम का हिस्सा

सेंटनर ने कहा,'यह इस टूर्नामेंट का सामान्य अनुभव है, बहुत यात्रा करनी पड़ी। यह सब चुनौती का हिस्सा है। मुझे लगता है कि हम यहां हर जगह की यात्रा कर चुके हैं। बेशक, पाकिस्तान और दुबई में। मुझे लगता है कि खिलाड़ी समझते हैं कि यह इन दिनों खेल का हिस्सा है। जब तक आप मैच के लिए तैयार हैं, तब तक सब ठीक है।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article