क्रिकेट

IND-C vs PAK-C: इस खिलाड़ी ने खेली तूफानी पारी, लेकिन टीम इंडिया को पाकिस्तान से झेलनी पड़ी हार

World Championship of Legends 2024, India Champions vs Pakistan Champions: टीम इंडिया चैंपियंस को वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान चैंपियंस टीम के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया की यह तीन मुकाबले में पहली हार है। इसी हार के साथ टीम इंडिया 4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर आ गई है।

Image

पाकिस्तान चैंपियंस टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Twitter)

Photo : Twitter

World Championship of Legends 2024, India Champions vs Pakistan Champions: सुरेश रैना की तूफानी पारी के बावजूद टीम इंडिया चैंपियंस को वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान चैंपियंस ने टीम इंडियां चैंपियंस को 68 रन से हराया। टीम की यह 3 मैचों में पहली हार है। इसी हार के साथ टीम इंडिया 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि पाकिस्तान की टीम 6 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है। टूर्नामेंट के 8वें मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान चैंपियंस टीम ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। टीम ने टीम इंडिया चैंपियंस टीम को विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना सकी।

पाकिस्तान की धमाकदार शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। कामरान अकमल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 77 रन बनाए। शरजील खान ने भी ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों पर 7 चौके और 5 छक्के की मदद से 72 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मकसूद ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। शाहिद अफरीदी खाता नहीं खोल पाए। टीम इंडिया के आरपी सिंह, अनुरीत सिंह, धवल कुलकर्णी, पवन नेगी ने एक-एक विकेट चटकाए।

रैना का जमकर चला बल्ला

जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना सकी। सुरेश रैना ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 40 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। वहीं, रॉबिन उथप्पा 22 रन और अंबाती रायडू 39 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हरभजन सिंह सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, युवराज सिंह का बल्ला भी पूरी तरह से शांत रहा। उन्होंने 11 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। इरफान पठान ने 15 रन जोड़े। अनुरीत सिंह 20 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के वहाब रियाज और शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article