IND W vs SL W Women's Asia Cup 2024 Final Pitch Report In Hindi Dambulla Today Match: 7 बार की चैंपियन भारत और अपने पहले खिताब की तलाश में जुटी श्रीलंका की टीम से विमेंस एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में भिड़ंत होने जा रही है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम अभी तक अजेय रहकर फाइनल में पहुंची है। वहीं चमारी अटापट्टू की कप्तानी वाली श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में हराकर फाइनल का स्पॉट पक्का किया है। इस मुकाबले में भारतीय बैटर्स के सामने श्रीलंका के गेंदबाज चुनौती पेश करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि रविवार को फाइनल मुकाबले के दौरान दांबुला में कैसा रहेगा पिच और मौसम का मिजाज?
भारत-श्रीलंका विमेंस एशिया कप फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट (IND -W vs SL W Final Pitch Report)
रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बॉलिंग फ्रैंडली है। बल्लेबाजों को मैच के शुरुआती कुछ ओवरों में धैर्य के साथ खेलने की जरूरत है। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। इस पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना अब तक फायदेमंद साबित हुआ है। इस मैदान पर एशिया कप के दौरान ही बड़े स्कोर भी बने हैं। भारत ने यूएई के खिलाफ 201 रन का स्कोर भी इसी मैदान पर बनाया है। ऐसे में भारत के दबदबे के बीच एक अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
भारत-श्रीलंका विमेंस एशिया कप फाइनल मैच दांबुला का मौसम(IND -W vs SL W Final Weather Report)
दांबुला क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो यहां फाइनल मैच दोपहर तीन बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा। लेकिन रविवार को 28 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच दांबुला में दोपहर 2 बजे से ही बारिश की संभावना 43 प्रतिशत है जो कि 3 बजे बढ़कर 43 प्रतिशत तक हो जाएगी। हालांकि इसके बाद तापमान और बारिश की संभावना दोनों में कमी आएगी। ऐसे में मैच देरी से ही सही लेकिन पूरा हो सकता है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs SL Squad)
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजाना सजीवन।
श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अमा कंचना, उदेशिका प्रबोदानी, विशमी गुणरथने, काव्या कविंदी, इनोशी प्रियदर्शनी, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसूर्या, कवीशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, सचिनी निसानसाला, शशिनी गिम्हानी।
