क्रिकेट

IND W vs SA W Women's ODI World Cup 2025 Final Pitch Report: भारत और द.अफ्रीका के बीच विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल की पिच रिपोर्ट

IND W vs SA W Women World Cup 2025 Final Pitch Report Today Match In Hindi: आज (2 नवंबर, 2025) भारत और द.अफ्रीका की महिला टीमों के बीच विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम पर खेला जा रहा है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मैच में इसी मैदान पर द.अफ्रीका को मात दी थी। ऐसे में आइए जानते हैं नवी में रविवार को कैसा रहेगा पिच का हाल? कैसे हैं मैदान के आंकड़े और किन खिलाड़ियों पर होंगी प्रशंसकों की नजरें।

Image

भारत बनाम द.अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम पिच रिपोर्ट

India South Africa Women World Cup Final Pitch Report In Hindi Today Match: आज (2 नवंबर, 2025) भारत और द.अफ्रीका की महिला टीमों के बीच विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम पर खेला जा रहा है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मैच में इसी मैदान पर द.अफ्रीका को मात दी थी। इससे पहले उन्होंने करो या मरो के मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में पटखनी देकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में द.अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम पहले खिताब के लिए भिड़ने जा रही है। टीम इंडिया को लीग दौर में द.अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में टीम इंडिया फाइनल में जीत दर्ज करके द.अफ्रीका से हिसाब चुकता करके पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं नवी में रविवार को कैसा रहेगा पिच का हाल? इस मैच में भारत की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के पास होगी। वहीं दूसरी ओर द.अफ्रीका की कप्तानी लॉरा वॉलवर्ट (Laura Walvart) के पास होगी।

ऐसी रही है दोनों टीमें के बीच भिड़ंत (IND W vs SA W Head to Head in WODI)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले से पहले बात करें दोनों टीमों के बीच वनडे फॉर्मेट में अबतक कैसी भिड़ंत रही है? तो यहां टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 34 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान भारतीय महिला टीम को 20, जबकि अफ्रीकी महिला टीम को 13 मुकाबलों में कामयाबी हासिल हुई है। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों की बात करें तो इसमें से 4 में भारतीय टीम को जीत मिली है वहीं एक मैच द.अफ्रीका की टीम ने जीता है।

आज के मैच की पिच रिपोर्ट (IND W vs SA W Pitch Report)

नवी मुंबई में स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम एक हाई स्कोरिंग वेन्यू माना जाता है> यहां की ट्रैक पूरी तरह से फ्लैट मानी जाती है। ऐसे में यहां बैटिंग करना बहुत ही आसान है। इस विकेट पर बड़े शॉट्स खेलने में दिक्कतें नहीं होंगी। गेंदबाजों के लिए काफी चुनौती होगी। क्योंकि पेसर के लिए ना तो स्विंग और बाउंस है और स्पिनर के लिए टर्न भी नहीं है। यहां पर पिछला मैच भारत और द.अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप सेमीफाइनल था जिसमें रनों की झड़ी लग गई थी और दोनों ही टीमों ने 300 से ज्यादा रन बना लिए थे। मैच में दूसरी पारी में भी नमी के कोई आसार नहीं नजर आ रहे थे। ऐसे में पहले और दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी से ज्यादा अंतर नहीं पढ़ने वाला है।

भारत द.अफ्रीका विश्व कप फाइनल में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Ind vs SA Final Match)

भारत और द.अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप फाइनल मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें पिछले कुछ दिनों से धमाल मचा रही स्मृति मंधाना(Smriti Mandhana), टीम में प्रतिका रावल की टीम में एंट्री करने वाली शेफाली वर्मा(Shafali Verma) की सलामी जोड़ी पर रहेंगी। इसके अलावा द.अफ्रीका के खिलाफ आतिशी शतक जड़ने वाली जेमिमा रोड्रिग्ज(Jemimah Rodrigues), ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Jemimah Rodrigues) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (Richa Ghosh) पर भी सबका ध्यान रहेगा। वहीं द.अफ्रीका की तरफ से उनकी कप्तान लॉरा वालवर्ट (Laura Walvart) जिन्होंने दमदार पारी खेली थी उनके साथ-साथ भारत से पिछले मैच में जीत छीनने वाली नादीन डी क्लॉर्क (Nadine De Clark) पर सभी की नजर रहेगी। वहीं गेंदबाजी में मारिजन कैप (Marizanne kapp) भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकती हैं।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND W vs SA W Squads)

भारत:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, राधा यादव।

द.अफ्रीका:

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मारिज़ैन कप्प, ताज़मिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, काराबो मेसो, तुमी सेखुखुने और नोंडुमिसो शांगासे.

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article