IND W vs NZ w ODI Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज (24 अक्टूबर 2024) को खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के पास है वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी सोफी डिवाइन (Sophie Divine) कर रही हैं। यूएई में टी20 विश्व कप में भारत के ग्रुप चरण से बाहर होने के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी सवालों के घेरे में आ गई है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम अपना पहला महिला टी20 विश्व कप खिताब जीतने के बाद आत्मविश्वास से भरी होगी।
विकेटकीपर पॉली इंगलिस को न्यूजीलैंड में पहली बार खेलने का मौका मिला है, जबकि बल्लेबाज लॉरेन डाउन भी जुलाई में मातृत्व अवकाश के बाद वापसी कर रही हैं। विकेटकीपर ऋचा घोष अपनी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा देने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। वहीं लेग स्पिनर आशा शोभना चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थीं, जबकि ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकार को आराम दिया गया है।
आज का टॉस कौन जीता (IND W vs NZ W Toss Winner)
भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND W vs NZ W Squads)
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, डी हेमलता, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, तेजल हसब्निस, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल
न्यूजीलैंड महिला टीम: सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, ईडन कार्सन, लॉरेन डाउन, इज़ी गेज (विकेट कीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, पोली इंग्लिस (विकेट कीपर), फ्रैन जोनास, जेस केर, अमेलिया केर, मौली पेनफोल्ड, जॉर्जिया प्लिमर, हन्ना रोवे, ली ताहुहू
