क्रिकेट

एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, जीत के बाद क्या बोलीं कप्तान हरमनप्रीत

Women Asia Cup 2026: मैच के बाद जब कप्तान हरमनप्रीत से मध्यक्रम की बल्लेबाजों के फ्लॉप होने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। हरमनप्रीत ने कहा कि वह सकारात्मक पहलुओं से शुरुआत करेंगी। स्मृति और शेफाली ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।

Image

हरमनप्रीत कौर (फोटो साभार- BCCI)

Women Asia Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला एशिया कप 2026 में अपना दबदबा कायम रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। ग्रुप-A के मुकाबले में टीम इंडिया ने हांगकांग को 137 रनों के बड़े अंतर से हराया। इस एकतरफा जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि टीम ने इस मैच से जो हासिल करना चाहा था, उसे पाने में सफल रही।

सेमीफाइनल में पहुंचने पर क्या बोलीं कप्तान

मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 193 रन बनाए। इसकी हीरो रहीं सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, जिन्होंने 64 गेंदों पर 14 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 124 रनों की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। जवाब में हांगकांग की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने 16.2 ओवर में महज 56 रन पर ढेर हो गई। दीप्ति शर्मा ने 9 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि नंदिनी शर्मा, प्रेमा रावत और श्री चरणी को 2-2 विकेट मिले।

बल्लेबाजों के फॉर्म पर दिया ये बयान

मैच के बाद जब कप्तान हरमनप्रीत से मध्यक्रम की बल्लेबाजों के फ्लॉप होने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। हरमनप्रीत ने कहा, "मैं सकारात्मक पहलुओं से शुरुआत करूंगी। स्मृति और शेफाली ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मध्यक्रम की बात करें तो हां, इसी वजह से हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे जिससे कि परिस्थितियों के अभ्यस्त हो सकें। हमारा लक्ष्य पिच पर समय बिताना और परिस्थितियों को समझना था। फिर भी हम एक टीम के रूप में जो हासिल करना चाहते थे उसे करने में सफल रहे। हमारा लक्ष्य करीब 200 रन बनाना था और गेंदबाजों ने हमारे लिए काम कर दिया।"

प्लेइंग इलेवन पर भी कप्तान ने दिया अपडेट

कप्तान ने प्लेइंग इलेवन को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम काफी हद तक तय कर चुके हैं लेकिन हमारे पास सोचने के लिए अभी एक दिन और है कि क्या हम कोई बदलाव करना चाहते हैं। फिलहाल हमारी टीम काफी हद तक तय है।" वहीं प्लेयर ऑफ द मैच बनीं स्मृति मंधाना ने अपना शतक परिवार को समर्पित किया। उन्होंने कहा, "हमने हांगकांग की गेंदबाजों के कुछ वीडियो देखे थे लेकिन ज्यादा जानकारी नहीं थी। जब ऐसे विरोधी के खिलाफ खेलते हैं तो आपको गेंद की गति के हिसाब से खुद को ढालना होता है।"

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article