IND W vs BAN W
भारत-बांग्लादेश विमेंस एशिया कप सेमीफाइनल मैच की पिच रिपोर्ट (IND -W vs BAN W Semi Final Pitch Report)
रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बॉलिंग फ्रैंडली है। बल्लेबाजों को मैच के शुरुआती कुछ ओवरों में धैर्य के साथ खेलने की जरूरत है। इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। इस पिच पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक बेहतर निर्णय साबित हो सकता है। इस मैदान पर एशिया कप के दौरान ही बड़े स्कोर भी बने हैं। भारत ने यूएई के खिलाफ 201 रन का स्कोर भी इसी मैदान पर बनाया है वहीं बांग्लादेश भी 191 रन के स्कोर तक पहुंच चुकी है। ऐसे में भारत के दबदबे के बीच एक अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है।भारत-बांग्लादेश विमेंस एशिया कप सेमीफाइनल मैच दांबुला का मौसम(IND -W vs BAN W Semi Final Weather Report)
दांबुला क्रिकेट स्टेडियम की बात करें तो यहां मैच दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा। लेकिन शुक्रवार को 28 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच दांबुला में दोपहर एक बजे से ही बारिश की संभावना 43 प्रतिशत है जो कि दो बजे बढ़कर 51 प्रतिशत तक हो जाएगी। हालांकि इसके बाद तापमान और बारिश की संभावना दोनों में कमी आएगी। ऐसे में मैच देरी से ही सही लेकिन पूरा हो सकता है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND W vs BAN W Squad)
भारतीय महिला टीम (India Women's Cricket team)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रौड्रिग्स, रिचा घोष, उमा छेत्री, पूजा वस्त्राकर, दीप्ति शर्मा, अरूंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, डी हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयांका पाटिल, संजीवन साजना।
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम(Bangladesh Women's Cricket team):
निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), शोर्णा अख्तर, नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातून, शोरिफा खातून, रितु मोनी, रूबिया हैदर झेलिक, सुल्ताना खातून, जहांआरा आलम, दिलारा अख्तर, इश्मा तंजीम, राबिया खान, रुमाना अहमद, मारुफा अख्तर, सबिकुन नाहर जेस्मीन।
