क्रिकेट

IND W vs AUS W Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले बैटिंग करेगी ऑस्ट्रेलिया

IND W vs AUS W Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: टी20 वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। सेमीफाइनल में जाने के लिए हरमन ब्रिगेड को हर हाल में जीत की दरकार है जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार 3 मुकाबला जीत कर यहां पहुंची है।

Image

हरमनप्रीत सिंह बनाम एलिसा हीली

IND W vs AUS W Aaj ka Toss kaun Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है जहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। यह मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि सेमीफाइनल में जाने के लिए हरमन ब्रिगेड को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

प्वाइंट्स टेबल में दोनों टीम की स्थिति

प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप में अब तक अविजीत है। 3 मैच में 6 प्वाइंट के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है जबकि भारतीय टीम 3 मैच में 4 प्वाइंट के साथ दूसरे नंबर पर है। हेड टू हेड की बात करें तो अब तक हुए 34 मैच में 25 में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की है जबकि केवल 8 मुकाबला भारत के पक्ष में रहा है। एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया टॉस का समय (IND W vs AUS W Toss Time)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया टॉस की जगह (IND W vs AUS W Toss Venue)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज का मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और ऑस्ट्रेलिया आज का टॉस किसने जीता (IND W vs AUS W Toss Win Today)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज का मैच के टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article