क्रिकेट

IND vs WI 2nd T20I: विंडीज की जीत के बाद निकोलस पूरन ने कहा, 'नहीं करता हूं इस बात की चिंता'

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Aug 7, 2023, 06:00 AM IST

गयाना में भारत के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की जीत की इबारत लिखने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अपनी हालिया सफलता का राज साझा किया है।

Image

निकोलस पूरन

Photo : AP

गयाना: हार्दिका पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार को गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन का स्कोर खड़ा किया।

17 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद जीता विंडीज

जीत के लिए 153 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाकर बैकफुट पर नजर आने लगी। 17 रन पर 3 विकेट विंडीज ने गंवा दिए थे। ऐसे में फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरन ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम की वापसी कराई। पूरन ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 40 गेंद में 67 रन की पारी खेली और टीम को जीत के मुहाने तक पहुंचा दिया। बचा हुआ काम विकेटों की पतझड़ के बीच पुछल्ले बल्लेबाजों ने कर दिखाया और टीम को 2 विकेट के अंतर से जीत दिला दी।

चाहता था ऐसी कंसिस्टेंसी हासिल करना

वेस्टइंडीज ने लगातार दूसरे मुकाबले में जीत के बाद सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। गयाना में जीत की इबारत लिखने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद निकोलस पूरन ने अपने प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा, मैं अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हूं। इस खेल की खूब यही है कि यह तब तक खत्म नहीं होता जबतक ओवर पूरे ना हो जाएं। लगातार रन बनाने की कोशिश में बहुत दिनों से कर रहा था। मैं यह नहीं कहूंगा कि ये मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ दौर है। पिछले कई सालों से मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं। लेकिन हमे लगातार हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अब लेकिन अब खेल को लेकर मेरा नजरिया बदल गया है। मैं प्रशंसकों का मनोरंजन करता रहना चाहता हूं।

बल्लेबाजी के दौरान नहीं करता हूं इस बात की चिंता

2 रन के स्कोर पर वेस्टइंडीज ने 2 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद स्कोर 17 रन पर तीन विकेट हो गया था। ऐसी स्थिति में बैटिंग के दौरान कैसी मनोदशा थी। इसके जवाब में पूरन ने कहा, मैं जब बल्लेबाजी करता हूं उस दौरान स्कोर की चिंता नहीं करता। मामला चालकी से खेलने और खेल को नियंत्रित करने का है। मुझे लगा कि पिच अच्छी है और हम यहां पर ऐसी पिच पर खेलने के आदी हैं। गेंदबाज आपके सामने फुलटॉस और हाफवॉली डालेंगे और आपका उसका फायदा उठाना है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article