क्रिकेट

IND vs WI 4th Day Highlights: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दूसरा टेस्ट मुकाबला, अंतिम दिन दोनों टीमों को दिखाना होगा दम

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 24, 2023, 03:35 AM IST

IND vs WI 4th Day Highlights (भारत बनाम वेस्ट इंडीज टेस्ट मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। बारिश की लुका-छिपी के बीच चौथे दिन का मुकाबला खेला गया। इस दौरान भारतीय टीम का ऑलराउंड प्रदर्शन देखने को मिला। अब मैच का फैसला आज यानी 24 जुलाई को निकलेगा।

Image

भारत और वेस्टइंडीज के मैच का लाइव अपडेट यहां देखें।

Photo : AP

IND vs WI 4th Day Highlights: भारत और वेंस्टइंडीज के बीच का दूसरा टेस्ट मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी की शुरुआत कर दी। दिन का खेल खत्म होने तक विंडीज टीम ने 32 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। कप्तान क्रैग ब्रैथवेट बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 5 चौके की मदद से 28 रन पर आउट हो गए। वहीं, मैकेंजी अपना खाता तक नहीं खोल पाए। तेजनारायण चंद्रपॉल 24 रन और जर्मेन ब्लैकवुड 20 रन बनाकर क्रीज पर थे। मैच के अंतिम दिन यानी निर्णायक दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को संभलकर तेजी से रन बनाने की जरूरत होगी, जबकि भारतीय गेंदबाजों को सूझ-बूझ के साथ गेंदबाजी करनी होगी और समय रहते वेस्टइंडीज की टीम को ऑलआउट करने की कोशिश रहेगी।

181 रन पर घोषित की दूसरी पारी

मैच के चौथे दिन टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की। विंडीज की टीम 229/5 रन से आगे पहली पारी को बढ़ाया। टीम 115.4 ओवर में 255 रन पर ऑलआउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने से पहले भारतीय टीम ने दूसरी पारी की शुरुआत की। टीम इंडिया ने 24 ओवर में 7.54 की रनरेट से दो विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए और दूसरी पारी को घोषित कर दिया।

इशान ने जड़ा टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक

टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज इशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को 180 रन के पार पहुंचा दिया। इशान ने 152.94 की स्ट्राइक रेट से 34 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 52 रन की नाबाद पारी खेली। यह उनका टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक है। इससे पहले डेब्यू मैच में वे सिर्फ एक रन बनाकर नाबाद रहे थे। वहीं, विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में इशान 67.56 की स्ट्राइक रेट से 37 गेंदों में 4 चौके की मदद से 25 रन बनाए।

सिराज ने टेस्ट में दूसरी बार चटकाए 5 विकेट

मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के धाकड़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी कर विंडीज टीम को बढ़त के करीब नहीं जाने दिया। सिराज ने विंडीज के खिलाफ पहली पारी में कुल 23.4 ओवर किए, जिसमें 2.53 की स्ट्राइक रेट से 60 रन दिए और सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। वे टेस्ट करियर में दूसरी बार एक मैच में पांच विकेट झटके। सिराज ने वेस्टइंडीज से पहले पहले 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में 73 रन देकर 5 विकेट लिए थे। सिराज ने यह कारनामा दोनों बार विदेशी सरजमीं पर किया है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article