क्रिकेट

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण, जानें कहां दखें

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 1, 2023, 11:30 AM IST

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 29 जुलाई को खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी, जबकि वेस्टइंडीज सीरीज को 1-1 से ड्रॉ करने के इरादे से।

Image

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा वनडे लाइव स्ट्रीमिंग।

Photo : AP

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने आसानी से जीत हासिल की। वहीं, अब टीम इंडिया दूसरे मुकाबले में भी जीत हासिल करने के साथ सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरे से उतरेगी। वहीं, वेस्टइंडीज की बात करें तो वे भी टीम इंडिया को रोकने की रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी। टीम इंडिया अभी सीरीज में 1-0 से आगे है। आइए जातने हैं इस मैच से जुड़ी हर जानकारियां।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा? (India vs West Indies 2nd ODI Match Date)

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच 29 जुलाई (शनिवार) को खेला जाएगा।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा? (India vs West Indies 2nd ODI Match Venue)

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच 50 ओवर फॉर्मेट की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला बारबडोस में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा इंडिया-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच? (India vs West Indies 2nd ODI Match Timing)

वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 6.30 बजे हो जाएगा।

भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के मुकाबले टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (India vs West Indies 2nd ODI Live Telecast On Tv)

भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच टीवी पर डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India vs West Indies 2nd ODI Match Online Live Streaming)

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज के बीच इस दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मुफ्त में जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

भारत और वेस्टइंडीज की टीमें (INDIA vs WEST INDIES ODI SQUADS)

भारतीय वनडे टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार और युजवेंद्र चहल।

वेस्टइंडीज वनडे टीमः शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, एलिक अथानाज़, काइल मेयर्स, यानिक कारिया, केसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिम्रोन हेटमायर, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशेन थॉमस और जेडन सील्स।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article