IND-U19 vs USA-U19 Under 19 World Cup Match Timing Today 2026: आईसीसी अंडर-19 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 (ICC Under-19 ODI World Cup 2026) का आज आगाज होने जा रहा है।भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम आज (15 जनवरी 2026, गुरुवार) यूएसए के खिलाफ अपने अंडर-19 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। ग्रुप स्टेज में शीर्ष दो में रहने पर भारत सुपर सिक्स में पहुंच जाएगा। भारतीय अंडर-19 टीम इस समय बेहतरीन लय में है और खिताब की प्रबल दावेदार भी है। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के हाथों में है। जबकि यूएसए क्रिकेट टीम (United States Of America U19 Team) की कप्तानी भारतीय मूल के उत्कर्ष श्रीवास्तव (Utkarsh Srivastava) करने जा रहे हैं। इस मैच में सभी की नजरें 14 वर्षीय शानदार ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर टिकी होंगी जो आज पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलेंगे।
भारतीय अंडर19 टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका U19 टीम को उन्हीं के घर में यूथ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने में सफलता हासिल की थी। हालांकि, विश्व कप अभ्यास मैच में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। फिर भी इस युवा भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी से लेकर कप्तान आयुष म्हात्र जैसे कई ऐसे भविष्य के सितारे मौजूद हैं जो अकेले दम पर मैच पलटने का दम रखते हैं। आइए अब जानते हैं कि आज होने वाले भारत-यूएसए मैच से जुड़ी अहम जानकारियां।
भारत बनाम यूएसए U19 विश्व कप 2026 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs USA U19 World Cup Match Date And Venue)
भारत और यूएसए के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 का मैच 15 जनवरी 2026, गुरुवार को बुलावायो के क्वीन स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा।
इंडिया और अमेरिका की अंडर-19 टीमों के बीच U19 विश्व कप 2026 मैच कब शुरू होगा? (IND vs USA U19 Match Timing)
भारत और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के बीच U19 विश्व कप 2026 का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा।
भारत बनाम अमेरिका अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 मैच टीवी पर लाइव कहां देखें? (India vs USA U19 World Cup Match TV Telecast Channel In India)
इंडिया-अमेरिका U19 विश्व कप 2026 मैच का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा।
भारत-यूएसए अंडर-19 विश्व कप मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (IND vs USA U19 Match Live Streaming)
भारत अंडर-19 और यूएसए अंडर-19 के बीच अंडर19 विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारत और यूएसए की टीमें (India And USA Full Squads For ICC Under-19 World Cup 2026)
भारतीय अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी दीपेश, मोहम्मद एनान, आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, हरवंश सिंह और वेदांत त्रिवेदी।
यूएसए अंडर-19 टीम: उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), साहिर भाटिया, अर्जुन महेश, अदनित झांब, शिव शनि, नितिश सुदिनी, अद्वैत कृष्णा, अमरिंदर गिल, सबरिश प्रसाद, रायन ताज, ऋषभ शिम्पी, अदित कप्पा, साहिल गर्ग, अमोग रेड्डी अरेपल्ली और ऋत्विक अप्पिडी।
