IND vs USA U19 World Cup Match Live Score Streaming: कब और कहां देखें भारत और यूएसए का अंडर-19 विश्व कप 2026 मैच, लाइव स्कोर
- Authored by: शिवम अवस्थी
- Updated Jan 15, 2026, 01:48 PM IST
IND-U19 vs USA-U19 World Cup 2026 Live Score Streaming Online: अंडर-19 वनडे क्रिकेट विश्व कप 2026 की शुरुआत आज (15 January 2026, गुरुवार) हो रही है। भारतीय अंडर-19 वनडे क्रिकेट टीम आज अपना पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ खेल रही है। भारत-अमेरिका अंडर-19 विश्व कप 2026 मैच को भारत में कब और कहां देखें, क्या है समय, यहां जानिए सब कुछ। फिलहाल भारत ने इस मैच में टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
भारत बनाम यूएसए अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग
- अंडर-19 विश्व कप 2026 की शुरूआत
- आज भारत और अमेरिका की अंडर-19 टीमों का मुकाबला
- जिम्बाब्वे में खेला जा रहा है भारत-यूएसए मैच
India vs USA Under-19 World Cup Live Score Streaming Online: आज अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 (Under-19 World Cup) शुरू हो रहा है। भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम आज यूएसए (USA Cricket Team) के सामने होगी। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) कर रहे हैं। वहीं, यूएसए अंडर-19 क्रिकेट टीम (United States Of America U19 Team) की अगुवाई उत्कर्ष श्रीवास्तव (Utkarsh Srivastava) कर रहे हैं। इस मुकाबले में सभी की उम्मीदें भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) से सबसे ज्यादा हैं। भारतीय अंडर-19 टीम ने इस मैच में टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया है।
इससे पहले, अंडर-19 वर्ल्ड कप अभ्यास मैच में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। फिर भी अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जो अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप को जिताने का दम रखते हैं। अब आपको बताते हैं कि आज होने वाले भारत-यूएसए अंडर-19 मैच की लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं, इसके अलावा अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 से जुड़ी अन्य डीटेल्स।
इंडिया-यूएसए U19 विश्व कप 2026 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs USA U19 World Cup Match Date)
इंडिया और यूएसए के बीच अंडर-19 विश्व कप 2026 का मैच आज (15 जनवरी 2026) जिम्बाब्वे के बुलावायो के क्वीन स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित हो रहा है।
इंडिया अंडर-19 और अमेरिका अंडर-19 टीमों के बीच U19 विश्व कप 2026 मैच कब शुरू होगा? (IND vs USA U19 Match Time)
भारत और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के बीच U19 विश्व कप 2026 का मैच इंडियाीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस दोपहर 12:30 बजे किया जाएगा।
भारत-अमेरिका अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 मैच टीवी पर लाइव कहां देखें? (India vs USA U19 World Cup Match TV Telecast Channel In India)
इंडिया-अमेरिका U19 विश्व कप 2026 मैच का इंडिया में टीवी पर सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा।
इंडिया-यूएसए अंडर-19 विश्व कप मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग इंडिया में कहां देखें? (IND vs USA U19 Match Live Streaming)
इंडिया अंडर-19 और यूएसए अंडर-19 के बीच अंडर19 विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकेंगे।
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 में इंडिया और अमेरिका की टीमें (India And United States Of America Full Squads For ICC Under-19 World Cup 2026)
इंडिया अंडर-19 टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, डी दीपेश, मोहम्मद एनान, आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उद्धव मोहन, हेनिल पटेल, खिलन पटेल, हरवंश सिंह और वेदांत त्रिवेदी।
अमेरिका अंडर-19 टीम: उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), साहिर भाटिया, अर्जुन महेश, अदनित झांब, शिव शनि, नितिश सुदिनी, अद्वैत कृष्णा, अमरिंदर गिल, सबरिश प्रसाद, रायन ताज, ऋषभ शिम्पी, अदित कप्पा, साहिल गर्ग, अमोग रेड्डी अरेपल्ली और ऋत्विक अप्पिडी।
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का फॉर्मेट सिस्टम (ICC U19 World Cup Format System)
अंडर-19 विश्व कप में इस बार 16 टीमों को चार समूहों में विभाजित किया गया है शीर्ष तीन में रहने वाली टीमें सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई करेंगी ग्रुप ए और डी की शीर्ष तीन टीमें एक-दूसरे का सामना करेंगी ग्रुप बी और सी की शीर्ष तीन टीमें एक-दूसरे के साथ खेलेंगी टीमें ग्रुप स्टेज से सुपर सिक्स में अंक आगे बढ़ाएंगी प्रत्येक समूह में चौथे स्थान पर रहने वाली टीम क्लासिफिकेशन राउंड खेलेगी दोनों सुपर सिक्स समूहों की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।
अंडर-19 विश्व कप 2026 मैचों का पूरा कार्यक्रम (Under-19 World Cup 2026 Matches Full Schedule)
ग्रुप स्टेज के मैच (भारतीय समय के मुताबिक)
15 जनवरी, गुरुवार
भारत बनाम यूएसए, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो), दोपहर 1:00 बजे
जिम्बाब्वे बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), दोपहर 1:00 बजे
तंजानिया बनाम वेस्ट इंडीज, एचपी ओवल (विंडहोक), दोपहर 1:00 बजे
16 जनवरी, शुक्रवार
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), दोपहर 1:00 बजे
ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक), दोपहर 1:00 बजे
अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, एचपी ओवल (विंडहोक), दोपहर 1:00 बजे
17 जनवरी, शनिवार
बांग्लादेश बनाम भारत, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो), दोपहर 1:00 बजे
जापान बनाम श्रीलंका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक), दोपहर 1:00 बजे
18 जनवरी, रविवार
न्यूजीलैंड बनाम यूएसए, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो), दोपहर 1:00 बजे
जिम्बाब्वे बनाम इंग्लैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), दोपहर 1:00 बजे
अफगानिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज, एचपी ओवल (विंडहोक), दोपहर 1:00 बजे
19 जनवरी, सोमवार
पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), दोपहर 1:00 बजे
आयरलैंड बनाम श्रीलंका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक), दोपहर 1:00 बजे
दक्षिण अफ्रीका बनाम तंजानिया, एचपी ओवल (विंडहोक), दोपहर 1:00 बजे
20 जनवरी, मंगलवार
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो), दोपहर 1:00 बजे
ऑस्ट्रेलिया बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक), दोपहर 1:00 बजे
21 जनवरी, बुधवार
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), दोपहर 1:00 बजे
अफगानिस्तान बनाम तंजानिया, एचपी ओवल (विंडहोक), दोपहर 1:00 बजे
22 जनवरी, गुरुवार
जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), दोपहर 1:00 बजे
आयरलैंड बनाम जापान, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक), दोपहर 1:00 बजे
दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज, एचपी ओवल (विंडहोक), दोपहर 1:00 बजे
23 जनवरी, शुक्रवार
बांग्लादेश बनाम यूएसए, ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), दोपहर 1:00 बजे
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक), दोपहर 1:00 बजे
24 जनवरी, शनिवार
भारत बनाम न्यूजीलैंड, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो), दोपहर 1:00 बजे
प्लेसमेंट / क्लासिफिकेशन स्टेज
24 जनवरी, शनिवार
13वां-16वां प्लेऑफ: ग्रुप ए चौथा बनाम ग्रुप डी चौथा, एचपी ओवल (विंडहोक), दोपहर 1:00 बजे
26 जनवरी, सोमवार
13वां-16वां प्लेऑफ: ग्रुप बी चौथा बनाम ग्रुप सी चौथा, हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), दोपहर 1:00 बजे
31 जनवरी, शनिवार
15वां-स्थान प्लेऑफ: हारने वाला (ए4 बनाम डी4) बनाम हारने वाला (बी4 बनाम सी4), एचपी ओवल (विंडहोक), दोपहर 1:00 बजे
1 फरवरी, रविवार
13वां-स्थान प्लेऑफ: विजेता (ए4 बनाम डी4) बनाम विजेता (बी4 बनाम सी4), एचपी ओवल (विंडहोक), दोपहर 1:00 बजे
सुपर सिक्स और नॉकआउट
25 जनवरी, रविवार
सुपर सिक्स: ए1 बनाम डी3, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक), दोपहर 1:00 बजे
सुपर सिक्स: डी2 बनाम ए3, एचपी ओवल (विंडहोक), दोपहर 1:00 बजे
26 जनवरी, सोमवार
13वां-16वां प्लेऑफ: बी4 बनाम सी4, हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), दोपहर 1:00 बजे
सुपर सिक्स: सी1 बनाम बी2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो), दोपहर 1:00 बजे
सुपर सिक्स: डी1 बनाम ए2, नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड (विंडहोक), दोपहर 1:00 बजे
27 जनवरी, मंगलवार
सुपर सिक्स: सी2 बनाम बी3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), दोपहर 1:00 बजे
सुपर सिक्स: सी3 बनाम बी1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो), दोपहर 1:00 बजे
28 जनवरी, बुधवार
सुपर सिक्स: ए1 बनाम डी2, हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), दोपहर 1:00 बजे
29 जनवरी, गुरुवार
सुपर सिक्स: डी3 बनाम ए2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो), दोपहर 1:00 बजे
30 जनवरी, शुक्रवार
सुपर सिक्स: डी1 बनाम ए3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), दोपहर 1:00 बजे
सुपर सिक्स: बी3 बनाम सी1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो), दोपहर 1:00 बजे
31 जनवरी, शनिवार
सुपर सिक्स: बी2 बनाम सी3, हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), दोपहर 1:00 बजे
1 फरवरी, रविवार
सुपर सिक्स: बी1 बनाम सी2, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो), दोपहर 1:00 बजे
3 फरवरी, मंगलवार
सेमीफाइनल 1, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (बुलावायो), दोपहर 1:00 बजे
4 फरवरी, बुधवार
सेमीफाइनल 2, हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), दोपहर 1:00 बजे
6 फरवरी, शुक्रवार
फाइनल, हरारे स्पोर्ट्स क्लब (हरारे), दोपहर 1:00 बजे आईएसटी