IND vs UAE Live Streaming: एशिया कप के ग्रुप ए में बुधवार को भारत और यूएई की टीम आमने-सामने होगी। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत अपना 16वां एशिया कप खेल रहा है, जबकि यूएई की टीम का यह चौथा एशिया कप है। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के पास है, जबकि यूएई का नेतृत्व मुहम्मद वसीम करने वाले है। जहां एक तरफ टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की हॉट फेवरेट है तो वहीं यूएई को घरेलू परिस्थिति का फायदा मिलेगा। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब होगा एशिया कप में भारत और यूएई का मैच (IND vs UAE Match Date)
एशिया कप में भारत और यूएई का मैच बुधवार, 10 सितंबर को होगा।
कहां होगा एशिया कप में भारत और यूएई का मैच (IND vs UAE Match Venue)
एशिया कप में भारत और यूएई का मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दुबई में होगा।
कितने बजे शुरू होगा एशिया कप में भारत और यूएई का मैच (IND vs UAE Match Timing)
एशिया कप में भारत और यूएई का यह मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 7.30 बजे होगा।
टीवी पर कहां देखें एशिया कप में भारत और यूएई का मैच (IND vs UAE Match On Tv)
एशिया कप में भारत और यूएई का यह मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
कहां देखें एशिया कप में भारत और यूएई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs UAE Match Live Streaming)
भारत और यूएई के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है, हालांकि इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।
फ्री में कहां देखें एशिया कप में भारत और यूएई का मैच (IND vs UAE Match Free)
यदि आप फ्री में भारत और यूएई के बीच मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो आप डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इसे देख सकते हैं।
भारत और यूएई का स्क्वॉड-
संयुक्त अरब अमीरात (UAE Squad): मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।भारत का स्क्वॉड (India Squad): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभ्रमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह।
