क्रिकेट

IND Vs UAE Asia Cup Match Timing Today 2025: भारत और यूएई के बीच आज कितनी बजे शुरू होगा एशिया कप का मैच, जानें हर जानकारी

IND Vs UAE T20 Match 2025 Timing Today, इंडिया यूएई का मैच आज कितने बजे शुरू होगा?: एशिया कप 2025 के दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की टक्कर यूएई से होने वाली है। इस मैच का आयोजन दुबई में किया जाएगा आइए जानते हैं कि इस मैच की शुरुआत कितने बजे होने वाली है।

Image

भारत बनाम यूएई मैच का समय

IND Vs UAE T20 Match 2025 Timing Today: एशिया कप 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम अपना पहला मैच खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सूर्या की कप्तानी में उतर रही टीम का पहला मैच मेजबान यूएई के खिलाफ खेला जाने वाला है। इस मैच का आयोजन दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में किया जाएगा। मैच में भारतीय टीम की कमान सू्र्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के पास है वहीं दूसरी ओर यूएई की कप्तानी मोहम्मद वसीम (Mohammad Wasim) कर रहे हैं। मैच काफी रोमांचक होने वाला है और यूएई भारत को कड़ी टक्कर दे सकती है। आइए जानते हैं कि मैच की शुरुआत कितने बजे से होने वाली है।

भारत और यूएई के बीच अब तक केवल एक ही मैच खेला गया है जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम को रोमांचक तरीके से जीत मिल गई थी। इस मैच का आयोजन 2016 में किया गया था तब भारतीय टीम एमएस धोनी की कप्तानी में उतरी थी। भारत ने यूएई को केवल 81 रनों पर ऑलआउट कर दिया था और जवाब में 9 विकेट से विशाल जीत दर्ज कर ली थी।

कब होगा एशिया कप में भारत और यूएई का मैच (IND vs UAE Match Date)

एशिया कप में भारत और यूएई का मैच बुधवार, 10 सितंबर को होगा।

कहां होगा एशिया कप में भारत और यूएई का मैच (IND vs UAE Match Venue)

एशिया कप में भारत और यूएई का मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दुबई में होगा।

कितने बजे शुरू होगा एशिया कप में भारत और यूएई का मैच (IND vs UAE Match Timing)

एशिया कप में भारत और यूएई का यह मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 7.30 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें एशिया कप में भारत और यूएई का मैच (IND vs UAE Match On Tv)

एशिया कप में भारत और यूएई का यह मैच टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

कहां देखें एशिया कप में भारत और यूएई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs UAE Match Live Streaming)

भारत और यूएई के बीच इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर देखी जा सकती है, हालांकि इसके लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (IND vs UAE Squads)

संयुक्त अरब अमीरात (UAE Squad): मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान, ध्रुव पराशर, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान।

भारत का स्क्वॉड (India Squad): सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभ्रमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article