LIVE

IND vs UAE Asia Cup 2025 Highlights : कुलदीप की फिरकी के बाद अभिषेक ने बल्ले से मचाई तबाही, भारत ने 9 विकेट से दर्ज की जीत

IND vs UAE Highlights: भारत ने बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के अपने पहले ग्रुप-ए मैच में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की। आइए जानते हैं मैच की हाईलाइट्स

सिद्धार्थ शर्माUpdated Sep 10, 2025, 23:50 IST
Follow on Google News
IND vs UAE Asia Cup 2025 Highlights : कुलदीप की फिरकी के बाद अभिषेक ने बल्ले से मचाई तबाही, भारत ने 9 विकेट से दर्ज की जीत

IND vs UAE Asia Cup 2025 Highlights : कुलदीप की फिरकी के बाद अभिषेक ने बल्ले से मचाई तबाही, भारत ने 9 विकेट से दर्ज की जीत

भारत बनाम यूएई हाईलाइट्स: भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2025 के अपने पहले ही मैच में यूएई की टीम को बुरी तरह से मात दे दी है। दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीता और इसके बाद यूएई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने पहले 2 ओवर में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इसके बाद लगातार विकेट की झड़ी लगती गई और यूएई केवल 57 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। इस छोटे से लक्ष्य का पीछे करने उतरी भारतीय टीम ने केवल 4.3 ओवर में ही इसे हासिल कर लिया।

भारत की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

यूएई की प्लेइंग 11

संयुक्त अरब अमीरात (प्लेइंग इलेवन): मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह

यूएई की पारी (UAE Innings)

- मुहम्मद वसीम और आलीशान ने की पारी की शुरुआत।
- आलीशान को बुमराह ने 3.4 ओवर में किया क्लीन बोल्ड
- वरुण चक्रवर्ती ने जौहेब को पांचवे ओवर में किया आउट
- कुलदीप यादव ने 8वें ओवर में झटके 3 विकेट

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs UAE Head to Head Record)

इन दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सिर्फ और सिर्फ एक मैच खेला गया है। वो मुकाबला 2015-16 के एशिया कप के दौरान बांग्लादेश में खेला गया था। उस मैच में टीम इंडिया ने यूएई को 20 ओवर में 9 विकेट पर 89 रन ही बनाने दिए थे और जवाब में भारत ने कुल 10.1 ओवर में सिर्फ 1 विकेट गंवाते हुए 9 विकेट से बड़ी जीत दर्ज कर ली थी। उसके बाद से अब जाकर ये दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने आने जा रही हैं।

भारत बनाम यूएई आज के मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs UAE T20 Pitch Report)


टीम इंडिया और संयुक्त अरब अमीरात की टीमों के बीच एशिया कप टी20 टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा। इस मैदान की बात करें तो साल के इस महीने में दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच मार्च की तुलना में ज्यादा हरी होगी, जिसका मतलब साफ है कि इस पिच पर अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 145 रन है। अब तक इस मैदान पर 93 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं, जिनमें 46 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 47 मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं।

भारत और यूएई की एशिया कप 2025 में टी20 टीमें (India And UAE T20 Squads For Asia Cup 2025)


भारतीय टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, रिंकू सिंह और हर्षित राणा।

संयुक्त अरब अमीरात टी20 टीम: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, एथन डिसूजा, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मतीउल्लाह खान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा, रोहिद खान, सिमरनजीत सिंह, सगीर खान, अर्यांश शर्मा, आसिफ खान और ध्रुव पराशर।

SEPT 10, 2025 21:57 IST

IND vs UAE Asia Cup 2025 Highlights: भारत ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारतीय क्रिकेट टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एशिया कप 2025 के अपने पहले ही मैच में यूएई की टीम को बुरी तरह से मात दे दी है। दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीता और इसके बाद यूएई को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की टीम ने पहले 2 ओवर में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन इसके बाद लगातार विकेट की झड़ी लगती गई और यूएई केवल 57 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। इस छोटे से लक्ष्य का पीछे करने उतरी भारतीय टीम ने केवल 4.3 ओवर में ही इसे हासिल कर लिया।
SEPT 10, 2025 21:35 IST

IND vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा ने छक्के से शुरुआत की है।
SEPT 10, 2025 21:19 IST

IND vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: 57 रनों पर सिमटी यूएई

यूएई की टीम केवल 57 रनों पर सिमट गई है। टीम की तरफ से मुहम्मद वसीम और आलीशान के अलावा कोई भी 10 का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाया। कुलदीप यादव भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 4 विकेट झटके
SEPT 10, 2025 21:11 IST

IND vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: सूर्या ने दिखाई दरियादिली

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दरियादिली दिखाई है। उन्होंने जुनैद सिद्दकी की अपील वापिस ले ली है।
SEPT 10, 2025 21:05 IST

IND vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: ऑलआउट होने के करीब पहुंची यूएई

यूएई की टीम ऑलआउट होने के करीब पहुंच गई है। टीम का आठवां विकेट गिर गया है और शिवम दुबे कहर बरपा रहे हैं।
SEPT 10, 2025 20:54 IST

IND vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: शिवम दुबे को मिली सफलता

शिवम दुबे को बड़ी सफलता मिल गई है। उन्होंने आसिफ खान को आउट कर दिया है। संजू सैमसन ने अच्छा कैच लपका है। टीम का हाल खराब हो गया है।
SEPT 10, 2025 20:42 IST

IND vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: कुलदीप के आगे यूएई ने टेके घुटने

कुलदीप यादव के सामने यूएई ने घुटने टेक दिए हैं। यूएई की टीम के 50 रन के भीतर ही 5 विकेट गिर गए हैं। कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में तीन विकेट ले लिए हैं।
SEPT 10, 2025 20:32 IST

IND vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: ऐसा रहा पॉवरप्ले का हाल

पॉवरप्ले का खेल समाप्त हो गया है। यूएई ने 6 ओवर में 42 रन बनाए हैं लेकिन उन्होंने 2 विकेट गंवा दिए हैं।
SEPT 10, 2025 20:23 IST

IND vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: वरुण चक्रवर्ती ने दिलाई दूसरी सफलता

वरुण चक्रवर्ती ने भारत को दूसरी सफलता दिला दी है। यूएई के बल्लेबाज जौहैब आसानी से आउट हो गए हैं।
SEPT 10, 2025 20:18 IST

IND vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत को पहली सफलता

भारतीय क्रिकेट टीम को पहली सफलता मिल गई है। दरअसल जसप्रीत बुमराह ने आलीशान को आउट कर दिया है। बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया है और आलीशान चकमा खा गए हैं। यूएई का स्कोर 26-1 हो गया है।
SEPT 10, 2025 20:11 IST

IND vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: यूएई की अच्छी शुरुआत

दुबई की टीम ने अच्छी शुरुआत की है और टीम के दोनों ही ओपनर्स ने तेजी से रन बनाने का सोचा है। उन्होंने दो ओवर में 16 रन बना लिए हैं। आइए जानते हैं पल-पल की अपडेट
SEPT 10, 2025 20:02 IST

IND vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: यूएई की बल्लेबाजी शुरू

यूएई की टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से मुहम्मद वसीम और आलीशान ने पारी की शुरुआत की है। वहीं हार्दिक पांड्या गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं। भारतीय टीम बिना अर्शदीप सिंह के उतरी है।
SEPT 10, 2025 19:58 IST

IND vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: राष्ट्रगान के लिए पहुंची टीमें

भारत और यूएई की टीमें राष्ट्रगान के लिए पहुंच गई है। दोनों ही टीम के खिलाड़ी मैदान पर अपने देश का राष्ट्रीय गीत गाकर देश को सम्मान दे रहे हैं।
SEPT 10, 2025 19:45 IST

IND vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: यूएई की प्लेइंग 11

संयुक्त अरब अमीरात (प्लेइंग इलेवन): मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मुहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह
SEPT 10, 2025 19:43 IST

IND vs UAE Playing XI: अर्शदीप सिंह बाहर

भारत की प्लेइंग 11 में सबसे बड़ी बात ये सामने आई है कि अर्शदीप सिंह को शामिल नहीं किया गया है। अर्शदीप की जगह टीम ने तीन स्पिनर्स के साथ जाने का फैसला किया है।
SEPT 10, 2025 19:38 IST

IND vs UAE Playing XI: भारत की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती
SEPT 10, 2025 19:34 IST

IND vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत ने जीता टॉस

भारतीय क्रिकेट टीम ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम 15 मैचों के बाद टी20 में टॉस जीती है।
SEPT 10, 2025 19:23 IST

IND vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: अर्शदीप सिंह रच सकते हैं इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह केवल एक विकेट लेते ही टी20 में 100 विकेट पूरे कर लेंगे। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन जाएंगे। एशिया कप 2025 के दूसरे मैच में भारत और यूएई की टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। इस मैच की पल-पल की अपडेट, लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी, प्लेइंग 11 से लेकर हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ
SEPT 10, 2025 19:12 IST

IND vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: 1984 में हुआ था पहला मैच

1984 में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहला मैच खेला था। इस एशिया कप में भारत पाकिस्तान और केवल श्रीलंका ही थी। एशिया कप 2025 के दूसरे मैच में भारत और यूएई की टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। इस मैच की पल-पल की अपडेट, लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी, प्लेइंग 11 से लेकर हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ
SEPT 10, 2025 19:02 IST

IND vs UAE Asia Cup 2025, लाइव क्रिकेट स्कोर: स्टेडियम पहुंची दोनों टीमें

भारत और यूएई की टीमें स्टेडियम पहुंच गई है। एशिया कप 2025 के दूसरे मैच में भारत और यूएई की टीम के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। इस मैच की पल-पल की अपडेट, लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी, प्लेइंग 11 से लेकर हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ