क्रिकेट

IND vs SL Womens Asia Cup 2024 Final Playing 11: श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs SL Womens Asia Cup 2024 Final Playing 11: महिला एशिया कप (Womens Asia Cup 2024 Final) के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का सामना मेजबान श्रीलंका से होगा। इस मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया की ऐसी प्लेइंग-11 हो सकती है।

Image

श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11। (फोटो- BCCI Women/Sri Lanka Cricket X)

Photo : Twitter

IND vs SL Womens Asia Cup 2024 Final Playing 11: 8 टीमें, 15 मैच और 10 दिनों तक चले रोमांचक मुकाबले का आज अंत होने जा रहा है। महिला एशिया कप 2024 के खिताबी मुकाबले का आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना श्रीलंका महिला टीम से होगा। यह दोनों टीमों के लिए काफी रोमांचक भरा रहने वाला है। दोनों टीमें खिताब पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेंगी। यह मुकाबला भारत और श्रीलंका दोनों के लिए खास है। मौजूदा सीजन में दोनों टीमें विजयी रथ पर सवार है। दोनों टीमों ने बिना एक मैच हारे खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। आज के मुकाबले में कोई एक टीम जीत के साथ खिताब पर कब्जा जमाएगी, जबकि एक टीम को विजयी रथ से उतरने के साथ खिताब से भी हाथ धोना पड़ेगा। आइए जानते हैं कि दोनों टीमों की कैसी होगी प्लेइंग-11।

बदलाव की संभावना कम

टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में बदलाव की संभावना बहुत कम दिख रही है। हरमनप्रीत कौर अपनी पुरानी टीम पर भरोसा जताकर खेलने उतरेगी। शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना के अलावा दीप्ति शर्मा, राधा यादव और रेणुका सिंह ठाकुर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वहीं, चमारी अट्टापट्टू भी अपनी पुरानी टीम के साथ मैदान पर उतर सकती है। टीम में बदलाव का गुंजाइश न के बराबर है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11 (Team India Predicted Playing xi)हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, तनुजा कंवर।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11 (Sri Lanka Predicted Playing xi)

चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), विश्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसुरिया।

भारत और श्रीलंका का स्क्वॉड

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजाना सजीवन।

श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, अमा कंचना, उदेशिका प्रबोदानी, विशमी गुणरथने, काव्या कविंदी, इनोशी प्रियदर्शनी, सुगंधिका कुमारी, अचिनी कुलसूर्या, कवीशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, सचिनी निसानसाला, शशिनी गिम्हानी।

मैच: भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article