क्रिकेट

Video: श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, फूलों से हुआ स्वागत

Indian cricket team reaches Sri Lanka: तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को श्रीलंका पहुँची और एयरपोर्ट पर प्रशंसकों के साथ सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाती देखी गई। फैंस ने भी टीम का फूलों के साथ खुशी-खुशी स्वागत किया।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- BCCI/ICC)

Indian cricket team reaches Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है। 26 जुलाई से शुरू होने वाले इस दौरे के लिए भारतीय टीम पूरे जोश के साथ श्रीलंका पहुंच गई है। उनके वहां पहुंचने का एक वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है जिसमें सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। ये भारतीय टीम के नए कोच गौतम गंभीर का पहला दौरा है ऐसे में उन पर सभी का निगाहें रहेगी।

सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि हार्दिक पांड्या को नजरअंदाज किया गया है, जो टी20 विश्व कप में रोहित के डिप्टी थे। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी टी20ई से रिटायरमेंट ले चुके हैं और वे केवल वनडे और टेस्ट खेलेंगे। ऐसे में ये दोनों दिग्गज केवल वनडे सीरीज में नजर आएंगे।

भारत बनाम श्रीलंका टी20ई शेड्यूल (IND vs SL T20i Schedule)

27 जुलाई - पहला टी20 (पल्लेकेले)

28 जुलाई - दूसरा टी20 (पल्लेकेले)

30 जुलाई - तीसरा टी20 (पल्लेकेले)

भारत बनाम श्रीलंका वनडे शेड्यूल (IND vs SL ODI Schedule)

2 अगस्त - पहला वनडे (कोलंबो)

4 अगस्त - दूसरा वनडे (कोलंबो)

7 अगस्त - तीसरा वनडे (कोलंबो)

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड (Team india squad for Sri Lanka series)

टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज.

वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article