क्रिकेट

खतरे में 'भगवान' का रिकॉर्ड, ऐसा करते ही सचिन से आगे निकल जाएंगे शुभमन गिल

IND vs SL Test Series: भारत के कप्तान शुभमन गिल के पास श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में कई तरह के रिकॉर्ड और इतिहास बनाने का मौका है। अगर वो श्रीलंका में सीरीज जीतते हैं तो विराट कोहली के साथ उस खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे जिन्होंने लंका की धरती पर टीम इंडिया को जिताया है।

Image

गिल तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड (फोटो साभार- BCCI/ICC)

IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने वाला है। ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के लिहाज से भी अहम है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अगस्त को खेला जाएगा। इस बार टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल के पास बल्ले और कप्तानी दोनों से इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। अगर वो श्रीलंका में सीरीज 2-0 से जीतते हैं तो विराट कोहली के साथ उस खास क्लब में शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने लंका की धरती पर टीम इंडिया को क्लीन स्वीप दिलाया है।

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड पर गिल की नजर

टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान शतक के मामले में शुभमन गिल अब तक 6 सेंचुरी लगा चुके हैं। उनके सामने अब सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड है। सचिन ने कप्तान रहते हुए टेस्ट में 7 शतक बनाए थे। अगर गिल श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की इस सीरीज में 2 शतक लगा देते हैं तो वह सचिन को पीछे छोड़ देंगे और इस लिस्ट में आगे निकल जाएंगे। इसके साथ ही गिल के पास वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप के मौजूदा साइकल में भी नंबर-1 बनने का मौका है। अभी तक इस साइकल में उन्होंने और इंग्लैंड के जो रूट ने बराबर 5-5 शतक लगाए हैं। श्रीलंका के खिलाफ अगर गिल एक और शतक जड़ देते हैं तो वह इस साइकल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

बेदी का रिकॉर्ड भी खतरे में

शुभमन गिल के पास कप्तान के तौर पर जीत के मामले में भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का अवसर है। गिल ने अब तक 9 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है। इनमें से टीम को 5 में जीत और 3 में हार मिली है। अगर श्रीलंका के खिलाफ ये सीरीज भारत 2-0 से जीत लेती है तो गिल की कप्तानी में जीत का आंकड़ा 7 तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही वह बिशन सिंह बेदी को पीछे छोड़ देंगे। बेदी ने भारत के लिए 22 टेस्ट में कप्तानी की थी और 6 मैच जिताए थे।

श्रीलंका में अच्छा है भारतीय टीम का रिकॉर्ड

श्रीलंका की धरती पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। ऐसे में गिल की अगुवाई वाली टीम फेवरेट मानी जा रही है। युवा कप्तान के लिए ये सीरीज खुद को साबित करने का एक और मौका है। 15 अगस्त से शुरू हो रही इस सीरीज पर क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी होंगी। भारत-श्रीलंका टेस्ट इतिहास में कप्तानी के आंकड़ों पर नजर डालें तो विराट कोहली का रिकॉर्ड सबसे चमकीला है। कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 9 टेस्ट में कप्तानी की है। इसमें भारतीय टीम को इसमें 6 जीत और सिर्फ 1 हार मिली।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article