क्रिकेट

IND vs SL: एक नहीं, हार्दिक पांड्या ने दूसरे T20I में तोड़े दो पाकिस्तानी गेंदबाज के रिकॉर्ड

IND vs SL: हार्दिक पांड्या ने दूसरे टी20 मुकाबले में एक नहीं दो-दो पाकिस्तानी गेंदबाज के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस मुकाबले में पांड्या भले महंगे साबित हुए लेकिन उन्होंने दो विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Image

हार्दिक पांड्या (साभार-AP)

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी का जादू सिर चढ़कर बोला। श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में हार्दिक ने भले ही केवल 2 ओवर की गेंदबाजी की, लेकिन उन्होंने 2 विकेट लेकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने विकेट की संख्या को 85 तक पहुंचा दिया। उन्होंने एक ही मैच में पाकिस्तान के दो गेंदबाजों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

पाकिस्तान के दो गेंदबाज से आगे निकले हार्दिक

हार्दिक पांड्या ने इस मुकाबले में 2 ओवर की गेंदबाजी की और 11.50 की इकोनॉमी से 23 रन लुटाए। उन्होंने कुसल परेरा और कुसल मेंडिस को पवेलियन भेजा। ये दोनों विकेट भारतीय टीम के लिहाज से महत्वपूर्ण थे। परेरा 34 गेंद में 53 और कामिंदू मेंडिस 23 गेंद में 26 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

इन दो विकेट के साथ हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के दो गेंदबाद सईद अजमल और उमर गुल को पीछे छोड़ दिया। हार्दिक के नाम अब 102 मैच की 91 पारी में 86 विकेट हो गए हैं। सईद अजमल के नाम 64 मैच में 85 जबकि उमर गुल के नाम 60 टी20 मैच में 85 विकेट हैं।

श्रीलंका को 161 रन के स्कोर पर रोका

हार्दिक पांड्या के अलावा भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाद रवि बिश्नोई रहे जिन्होंने 4 ओवर में सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। इन दोनों के अलावा अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने भी 2-2 विकेट चटकाए। भारतीय गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन ही बना पाई।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article