क्रिकेट

IND vs SL 11 Day 2 Highlights: पडिक्कल के शानदार शतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका एकादश को दिया करारा जवाब

भारतीय टीम ने श्रीलंका एकादश को अभ्यास मैच में देवदत्त पडिक्कल की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत करारा जवाब दिया है। जानिए कैसा रहा दूसरे दिन के खेल का हाल?

Image

देवदत्त पडिक्कल और रवींद्र जडेजा (फोटो क्रेडिट BCCI X)

कोलंबो: श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले अभ्यास मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने देवदत्त पडिक्कल के नाबाद शतक की बदौलत श्रीलंका-11 को करारा जवाब दिया है। दूसरे दिन की शुरुआत भारतीय बल्लेबाजी की शुरुआत के साथ हुई। श्रीलंका एकादश ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 363 रन पर घोषित कर दी। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन बना लिए हैं। पिडक्कल 142 रन बनाकर और गुरनूर बराड़ 36(18) रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम ने पहली पारी में 6 रन से पीछे है।

भारत की खराब रही शुरुआत, राहुल, जडेजा और पडिक्कल ने मचाया धमाल

भारतीय पारी की शुरुआत खराब रही। दूसरी ही गेंद पर यशस्वी जायसवाल कैच देकर पवेलियन लौट गए। वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल ने पारी की आगे बढ़ाया। दोनों टीम को 100 रन के करीब ले गए। 96 के स्कोर पर राहुल 40 रन बनाकर नुवाथा की गेंद पर बोल्ड हो गए। राहुल के आउट होने के बाद पिच पर डटे देवदत्त पडिक्कल को रवींद्र जडेजा का साथ मिला। दोनों ने पारी को आगे बढ़ाया। जडेजा और पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने अर्धशतक पूरे किए। ऐसे में जडेजा 63(117) रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत 2(5) रन बनाकर कैच दे बैठे।

पडिक्कल ने जड़ा शानदार शतक

174 के स्कोर पर भारतीय टीम ने 4 विकेट गंवा दिए थे और जडेजा रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। ऐसे में पडिक्कल का साथ मानव सुथार ने दिया। इसी दौरान पडिक्कल ने अपना शतक 120 गेंद में पूरा कर लिया। सुथार और पडिक्कल टीम को 256 रन तक ले गए। सुथार 41 रन बनाकर मनोज की गेंद पर एलबीडब्लू हो गए। कुलदीप यादव 1 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। सिराज 1(8) रन बनाकर कैच दे बैठे। सारांश जैन 22(45) रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। अंत में गुरनून बराड़ ने 18 गेंद में 36 रन बनाए। दिन के आखिरी ओवर में उन्होंने चार छक्के जड़ दिए और टीम को 6 विकेट पर 357 रन तक पहुंचा दिया। पडिक्कल 142(164) रन बनाकर नाबाद रहे। 6 विकेट पर 357 रन के स्कोर के साथ पारी का अंत हुआ। रमेश मेंडिस, अशंका मनोज ने 2-2 विकेट लिए। एक-एक सफलता विश्वा फर्नांडो और केशारा नुवांथा को मिली।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article