क्रिकेट

IND vs SA Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी साउथ अफ्रीकी टीम

IND vs SA Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज से गुवाहाटी में खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करेगी। पहली बार ऐसा होगा जब लंच से पहले टी ब्रेक लिया जाएगा।

Image

आज का टॉस कौन जीता (साभार-BCCI)

IND vs SA Aaj ka Toss kaun Jeeta: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट आज से गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान बावुमा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुभमन गिल इस टेस्ट मैक का हिस्सा नहीं हैं, जिसका मतलब है कि टीम इंडिया की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत संभालेंगे। इसके साथ ही वह भारत के 38वें टेस्ट कप्तान बन जाएंगे। एमएस धोनी के बाद वह दूसरे विकेटकीपर होंगे जो टेस्ट क्रिकेट में टीम की कमान संभालेंगे। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है। कोलकाता के ईडेन गार्डन्स में उसे 30 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था, जहां टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीकी स्पिनरों के सामने सरेंडर कर दिया था और 124 रन का आसान लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाया था।

क्लीन स्वीप से बचने की चुनौती

कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम इंडिया पहले ही घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप झेल चुकी है। ऐसे में एक और क्लीन स्वीप का खतरा उस पर मंडरा रहा है, जिससे बचने की चुनौती पंत एंड कंपनी पर होगी। कोलकाता में पिच को लेकर खूब चर्चा हुई थी। ऐसे में यहां एक बेहतर पिच की उम्मीद है, जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों का कड़ा संघर्ष देखने को मिले। गिल की अनुपस्थिति में टीम इंडिया में दो बदलाव हो सकते हैं। साई सुदर्शन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। मिडिल ऑर्डर में नीतीश कुमार रेड्डी का खेलना भी तय माना जा रहा है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टॉस का समय (IND vs SA Toss Time)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज के मैच का टॉस सुबह 8.30 बजे हुआ।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टॉस की जगह (IND vs SA Toss Venue)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज का मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका आज का टॉस किसने जीता (IND vs SA Toss Win Today)

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच आज का मैच के टॉस साउथ अफ्रीका ने जीता।

भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन-

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन- रियान रिकेल्टन, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेनसन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज

भारत की प्लेइंग इलेवनन (India Playing XI)- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article