क्रिकेट

IND vs SA 3rd T20 Playing-11: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है भारत की मजबूत प्लेइंग-11

IND vs SA 3rd T20 Playing-11: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज (13 नवंबर 2024) को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत की कुछ ऐसी प्लेइंग-11 हो सकती है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- BCCI Twitter)

Photo : Twitter

IND vs SA 3rd T20 Playing-11: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 का रोमांच जारी है। दोनों टीमों के बीच चार टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और महत्वपूर्ण मैच आज सेंचूरियन में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया और एडेन मार्करम की कप्तानी वाली टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की और 1-0 से बढ़त हासिल की। लेकिन दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को नहीं मिला और टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 गेंद शेष रहते हुए 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया हार से सबक लेते हुए मजबूत प्लेइंग-11 बनाने की कोशिश करेगी और तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर एक बार फिर बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी। हालांकि, टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है, लेकिन अक्षर पटेल की जगह रमनदीप सिंह को मौका मिल सकता है।

सेंचूरियन में अच्छा रिकॉर्ड नहीं है टीम इंडिया का

टीम इंडिया का सेंचूरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया उतरी थी। हालांकि, उनका बल्ला नहीं चला था। इस दौरान मनीष पांडे ने सबसे बड़ी 79 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा एमएस धोनी ने 52 रन की नाबाद पारी खेली थी।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल/रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, केशव महाराज, डेविड मिलर, मार्को जेनसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, डेविड मिलर, नकाबा पीटर, एंडिले सिमलेन।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड

एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रुगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिल सिमलेन। लूथो सिपाम्ला (तीसरा और चौथा टी20ई), और ट्रिस्टन ठूंठ।

भारत का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक, आवेश खान, यश दयाल।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article